कर्नाटक: वॉलीबॉल मैच खेलते हुए 10वीं क्लास के छात्र की मौत, शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा
दक्षिण कन्नड़ जिले में वॉलीबॉल खेलते समय 15 साल के छात्र की मौत हो गई, यह घटना सीसीटीवी में कैद हुई। ...और पढ़ें

वॉलीबॉल खेलते हुए अचानक गिर पड़ा 15 साल का लिखित (फोटो-सोशल मीडिया)
HighLights
दक्षिण कन्नड़ में 15 वर्षीय छात्र की वॉलीबॉल खेलते मौत।
लिखित अमीन अचानक गिरा, सीसीटीवी में कैद हुई घटना।
अस्पताल ले जाने पर मृत घोषित।
डिजिटल डेस्क, बेंगलुरु। कर्नाटक के दक्षिण कन्नड़ जिले से एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है। यहां 15 साल का बच्चा वॉलीबॉल खेलते-खेलते अचानक गिर गया और उसकी मौत हो गई। यह पूरी घटना CCTV में भी रिकॉर्ड हुई।
लड़के की पहचान दक्षिण कन्नड़ जिले में सुरथकल के पास सुरिंजे के कोटे बोलारू स्थित सरकारी हाई स्कूल के SSLC (10वीं क्लास) के छात्र लिखित अमीन के तौर पर हुई है।
वॉलीबॉल खेलते-खेलते हुई 15 साल के बच्चे की मौत
10वीं क्लास में पढ़ने वाला ये लड़का लिखित अमीन सुरिंजे के खेल के मैदान में अपने दोस्तों के साथ वॉलीबॉल खेल रहा था, तभी अचानक उसकी तबीयत बिगड़ी और वह वॉलीबॉल कोर्ट पर गिर पड़ा।
CCTV फुटेज में लिखित को वॉलीबॉल सर्व करते और फिर विरोधी टीम के शॉट को वापस करने के लिए नेट की ओर दौड़ते हुए देखा गया, लेकिन कुछ ही पल बाद, वह अपने हाथ ऊपर उठाता है और अचानक जमीन पर गिर जाता है, जिसके बाद हैरान खिलाड़ी उसकी ओर दौड़ते हैं।
लिखित के कोर्ट पर गिरते ही मौके पर मौजूद लोग उसे तुरंत पास के अस्पताल ले गए। हालांकि, बचाने की कोशिशों के बावजूद डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
मौत की सही वजह का अभी पता नहीं चल पाया है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की वजह का पता चलेगा।
यह भी पढ़ें- कर्नाटक: यादगीर की फैक्ट्री में केमिकल लीक होने से हादसा, तीन मजदूरों की दम घुटने से मौत; दो की हालत गंभीर