Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 18, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    'दिमाग में गंदगी', रणवीर इलाहाबादिया को सुप्रीम कोर्ट की फटकार; 10 प्वाइंट में समझें राहत क्यों दी?

    By Agency Edited By: Piyush Kumar
    Updated: Tue, 18 Feb 2025 01:42 PM (IST)

    Ranveer Allahbadia इंडियाज गॉट लेटेंट शो में यूट्यूबर रणवीर इलाहाबादिया द्वारा की गई अभ्रद्र टिप्पणी मामले पर सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई हुई। रणवीर क ...और पढ़ें

    Ranveer Allahbadia मामले पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई हुई।(फोटो सोर्स: सोशल मीडिया)
    Ranveer Allahbadia मामले पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई हुई।(फोटो सोर्स: सोशल मीडिया)

    HighLights

    1. रणवीर की ओर से विकृत मानसिकता का प्रदर्शन किया गया है: सुप्रीम कोर्ट
    2. वकील अभिनव चंद्रचूड़ ने रणवीर इलाहाबादिया की ओर से अपनी दलीलें रखी।

    डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। यूट्यूब शो 'इंडियाज गॉट लेटेंट' शो के दौरान अभद्र टिप्पणी करने वाले रणवीर इलाहाबादिया (Ranveer Allahbadia) की याचिका पर मंगलवार को सुनवाई हुई।

    जस्टिस सूर्यकांत और एन कोटिश्वर सिंह की पीठ ने मामले पर सुनवाई की। कोर्ट ने रणवीर इलाहाबादिया के बयान पर नाराजगी जाहिर करते हुए सख्त टिप्पणी की। हालांकि, अदालत ने उनके खिलाफ दर्ज कई एफआईआर के संबंध में गिरफ्तारी से अंतरिम सुरक्षा प्रदान की है।

    कोर्ट ने रणवीर इलाहाबादिया को लेकर क्या कहा?

    • कोर्ट ने कहा कि इनके दिमाग में गंदगी भरी है। ऐसे व्यक्ति का दलील हम क्या सुनें। अदालत ने कहा," जिस विकृत मानसिकता का प्रदर्शन किया गया है, उससे पूरा समाज शर्मिंदा होगा।"
    • कोर्ट ने आदेश दिया है कि रणवीर बिना उनकी इजाजत के देश से बाहर नहीं जा सकेंगे। सर्वोच्च न्यायालय ने उनकी पासपोर्ट जब्त करने के आदेश दिए।
    • कोर्ट ने कहा कि  देश के अलग-अलग राज्यों में उनके खिलाफ हुए एफआईआर को एक साथ जोड़ा जाए।
    • रणवीर की ओर से सुप्रीम कोर्ट में पूर्व न्यायधीश डीवाई चंद्रचूड़ के बेटे और वकील अभिनव चंद्रचूड़ ने दलील दी।
    • अभिनव ने कहा कि उनका (रणवीर इलाहाबादिया) मकसद हास्य था न कि किसी की गरिमा या भावना को ठेस पहुंचाना। जस्टिस सूर्यकांत ने फटकारते हुए कहा कि क्या कला के नाम पर आपको लाइसेंस मिल गया है? आपकी भाषा अपमानजनक और आपत्तिजनक थी।
    • रणवीर के बयान पर नाराजगी जताते हुए जस्टिस सूर्यकांत ने अभिनव से पूछा कि क्या आप आपत्तिजनक बयानों का बचाव कर रहे हैं? अभिनव चंद्रचूड़ ने कहा कि ऐसा बिल्कुल नहीं है। मैं व्यक्तिगत रूप से ऐसे मामलों में घृणा ही करता हूं। जस्टिस सूर्यकांत ने पूछा कि अश्लीलता के मापदंड क्या हैं?
    • वहीं, जब अभिनव चंद्रचूड़ ने कहा कि रणवीर इलाहाबादिया को जान से मारने की धमकियां मिल रही है। इस पर कोर्ट ने कहा कि कानून अपना काम करेगी। मुझे यकीन है कि अगर वो अपने लिए सुरक्षा मांगेंगे तो पुलिस उन्हें सुरक्षा प्रदान करेगी।
    • बता दें कि रणवीर के खिलाफ महाराष्ट्र, असम और जयपुर में मुकदमा दर्ज किया गया है।
    • अदालत ने रणवीर को जांच में सहयोग करने का आदेश दिया है।
    • स्टैंडअप कॉमेडियन समय रैना के शो 'इंडियाज गॉट लेटेंट' में रणवीर इलाहबादिया बतौर गेस्ट जज शामिल हुए थे। इस एपिसोड में उन्होंने कंटेस्टेंट से उसके पेरेंट्स की सेक्स लाइफ पर विवादित सवाल पूछे थे। 

    यह भी पढ़ें: Ranveer Allahbadia को SC की फटकार, कोर्ट ने कहा- इनके दिमाग में गंदगी भरी है, यूट्यूबर का पासपोर्ट जब्त करें