Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 18, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Ranveer Allahbadia को SC की फटकार; कोर्ट ने कहा, 'इनके दिमाग में गंदगी भरी है, यूट्यूबर का पासपोर्ट जब्त करें'

    By Agency Edited By: Piyush Kumar
    Updated: Tue, 18 Feb 2025 01:34 PM (IST)

    Ranveer Allahbadia यूट्यूबर रणवीर इलाहाबादिया द्वारा समय रैना के शो इंडियाज गॉट लेटेंट में पेरेंट्स को लेकर भद्दा मजाक करने के मामले पर सुप्रीम कोर्ट ...और पढ़ें

    India's Got Latent row: सुप्रीम कोर्ट ने Ranveer Allahbadia को फटकार लगाई।
    India's Got Latent row: सुप्रीम कोर्ट ने Ranveer Allahbadia को फटकार लगाई।

    HighLights

    1. समय रैना के शो पर रणवीर ने की थी अभद्र टिप्पणी।
    2. आप, लोगों के माता पिता की बेइज्जती कर रहे हैं: सुूप्रीम कोर्ट
    3. यूट्यूबर का पासपोर्ट पुलिस थाने में जमा किया जाए: सुप्रीम कोर्ट

    एएनआई, नई दिल्ली। यूट्यूबर रणवीर इलाहाबादिया (SC on Ranveer Allahbadia) द्वारा समय रैना के शो इंडियाज गॉट लेटेंट में पेरेंट्स को लेकर भद्दा मजाक करने के मामले पर सुप्रीम कोर्ट मे मंगलवार को सुनवाई हुई। 

    रणवीर इलाहाबादिया ने शो पर जो बयान दिया, उसपर कोर्ट ने नाराजगी जाहिर की। वहीं, कोर्ट ने रणवीर द्वारा किए गए कमेंट्स पर फटकार भी लगाई। कोर्ट ने कहा कि इनके दिमाग में गंदगी भरी है। ऐसे व्यक्ति का केस हम क्या सुनें।

    अदालत ने क्या कहा? 

    सुप्रीम कोर्ट ने दो टूक कहा है कि इनके (रणवीर इलाहाबादिया) दिमाग में गंदगी भरी है। ऐसे व्यक्ति का केस हम क्यों सुनें। पॉपुलर होने का मतलब ये नहीं कि आप कुछ भी टिप्पणी करें। आप, लोगों के माता-पिता की बेइज्जती कर रहे हैं। ऐसा लगता है कि आपके दिमाग में कुछ गंदगी है।

    अदालत ने आगे कहा," जिस विकृत मानसिकता का प्रदर्शन किया गया है, उससे पूरा समाज शर्मिंदा होगा। कोर्ट ने रणवीर को आदेश दिया है कि वो बिना इजाजत लिए देश से बाहर नहीं जा सकते हैं। यूट्यूबर को उनका पासपोर्ट पुलिस थाने में जमा करने को कहा गया है।"

    हालांकि, कोर्ट ने उनके खिलाफ दर्ज कई एफआईआर के संबंध में गिरफ्तारी से अंतरिम सुरक्षा प्रदान की है। वहीं, कोर्ट ने एफआईआर को एक साथ जोड़ने की उनकी याचिका पर नोटिस भी जारी किया और महाराष्ट्र, असम और जयपुर में दर्ज एफआईआर पर गिरफ्तारी पर अंतरिम रोक लगा दी। कोर्ट ने रणवीर इलाहबादिया को जांच में सहयोग करने का आदेश दिया।

    खबरें और भी

    अदालत ने कहा कि जांच में शामिल होने में बाधा डालने वाले किसी भी खतरे के मामले में उन्हें जीवन और स्वतंत्रता की सुरक्षा के लिए महाराष्ट्र और असम की स्थानीय पुलिस से संपर्क करने की स्वतंत्रता होगी।

    क्या है विवाद? 

    बता दें कि स्टैंडअप कॉमेडियन समय रैना के शो 'इंडियाज गॉट लेटेंट' में रणवीर इलाहाबादिया बतौर गेस्ट जज शामिल हुए थे। इस एपिसोड में उन्होंने कंटेस्टेंट से उसके पेरेंट्स की सेक्स लाइफ पर विवादित सवाल पूछे थे। रणवीर के इस सवाल के क्लिप सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुआ। वायरल वीडियो पर लोगों को गुस्सा फूट पड़ा। असम से लेकर जयपुर तक रणवीर इलाहबादिया पर मामले दर्ज किए जा चुके हैं।

    यह भी पढ़ें: Who Is Samay Raina: कौन हैं समय रैना? कॉमेडी से खड़ा किया करोड़ों का साम्राज्य, अश्लील कमेंट से हुई फजीहत