Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 09, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Weather Update: दिल्ली-यूपी समेत इन राज्यों में बढ़ेगी ठंड, पहाड़ों पर बर्फबारी व बारिश का अलर्ट; पढ़ें ताजा अपडेट

    By Nidhi AvinashEdited By: Nidhi Avinash
    Updated: Sat, 09 Dec 2023 08:05 AM (IST)

    भारत के उत्तरी राज्यों में अगले हफ्ते से कड़ाके की सर्दी पड़ने की संभावना है। भारत मौसम विभाग (IMD ) ने पूर्वानुमान लगाया है कि उत्तर भारत में 10 दिसं ...और पढ़ें

    दिल्ली-यूपी समेत इन राज्यों में बढ़ेगी ठंड (Image: Jagran Graphic)
    दिल्ली-यूपी समेत इन राज्यों में बढ़ेगी ठंड (Image: Jagran Graphic)

    HighLights

    1. भारत के उत्तरी राज्यों में अगले हफ्ते से कड़ाके की सर्दी पड़ने की संभावना
    2. 11 दिसंबर से सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के कारण उत्तर भारत में मौसम बदल जाएगा
    3. हिमाचल प्रदेश के ऊंचे इलाकों में बर्फबारी और निचले इलाकों में बारिश होने की संभावना

    डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। Weather Update Today: भारत मौसम विभाग के मुताबिक, दक्षिण राज्यों में 8 से 10 दिसंबर को अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश होने की संभावना है। बता दें कि तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल, केरल-माहे और लक्षद्वीप के अलग-अलग स्थानों पर कल (8 दिसंबर) को भारी बारिश हुई। 

    आज भी (9 दिसंबर) को तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल, केरल-माहे के अलग-अलग स्थानों पर भारी वर्षा होने की संभावना है। वहीं, केरल-माहे और लक्षद्वीप में काफी भारी बारिश और तूफान आने की संभावना है। वहीं, IMD ने अंडमान-निकोबार द्वीप समूह, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, तटीय आंध्र प्रदेश, यनम, रायलसीमा, तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल और कर्नाटक में छिटपुट बारिश और तूफान होने की संभावना जताई है।

    यहां छाया रहेगा घना कोहरा

    IMD ने अरुणाचल प्रदेश और सिक्किम में छिटपुट बारिश/हिमपात की संभावना जताई है। वहीं, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, छत्तीसगढ़, उत्तर प्रदेश, ओडिशा, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा के अलग-अलग हिस्सों में आज सुबह-सुबह घना कोहरा छाए रह सकता है।

    क्या है उत्तर भारत का हाल?

    भारत के उत्तरी राज्यों में अगले हफ्ते से कड़ाके की सर्दी पड़ने की संभावना है। IMD ने पूर्वानुमान लगाया है कि उत्तर भारत में 10 दिसंबर तक मौसम शुष्क रहेगा। मौसम एजेंसी ने कहा कि 11 दिसंबर से सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के कारण उत्तर भारत में मौसम बदल जाएगा, जिससे हिमाचल प्रदेश के ऊंचे इलाकों में बर्फबारी और निचले इलाकों में बारिश होने की संभावना है।

    खबरें और भी

    मौसम विभाग के अनुसार, पश्चिम बंगाल के कुछ हिस्सों में हो रही बारिश कम होने के साथ, कोलकाता और शहर के आसपास के हिस्सों में सोमवार से न्यूनतम तापमान में गिरावट होने की संभावना है। अगले 24 घंटों में शहर का अधिकतम और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस और 19 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।

    दिल्ली में और लुढ़केगा तापमान

    वहीं, दिल्ली के मौसम की बात करें तो यहां ठंड के साथ-साथ प्रदूषण का स्तर भी ऊपर है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के अनुसार, दिल्ली के कुछ हिस्सों में वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 'बहुत खराब' श्रेणी में बना हुआ है। हालांकि, आज सुबह के समय हल्का कोहरा छाया रहा। दिन के समय गुनगुनी धुप निकलने की आशंका जताई गई है।

    दिल्ली में आज का अधिकतम एवं न्यूनतम तापमान 25 और 8 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है। वहीं, शाम के समय तेज हवाएं चल सकती है, जिससे शनिवार और रविवार दोनों ही दिन न्यूनतम तापमान घट सकता हैं और शाम को ठंड बढ़ेगी। चक्रवात मिचौंग का असर कई अन्य राज्यों में भी देखने को मिला है। उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, बिहार और झारखंड के कई जिलों में आज बारिश की संभावना है।

    Delhi Pollution: दिल्ली को नहीं मिल रही राहत की सांस, 'बहुत खराब' श्रेणी बरकरार, आज से सुधार के आसार

    पंजाब में ठंड से ठिठुरे लोग

    पंजाब में ठंड दस्तक दे चुकी है। दिसंबर का महीना शुरू होते ही सर्दी भी बढ़ चुकी है। सुबह और शाम घना कोहरा बने रहने के कारण विजिबिलिटी कम हो गई है। मौसम विभाग के अनुसार, आज धूप खिलेगी और आसमान में बादल भी छाए रहने की आशंका है। आज अधिकतम 24 डिग्री और न्‍यूनतम 10 डिग्री सेल्सियस तापमान रहेगा।

    Punjab Weather: मौसम ने बदले तेवर, कोहरे ने धीमी की वाहनों की रफ्तार; तापमान में गिरावट आने से ठिठुरे लोग, जानें पूरा अपडेट

    उत्तराखंड में बर्फबारी शुरू

    उत्तराखंड में बर्फबारी शुरू हो चुकी है। आने वाले दिनों में तापमान माइनस में पहुंच सकता है। मौसम विभाग के अनुसार, आज यहां बारिश नहीं होगी पर पश्चिमी विक्षोभ के चलते जल्द ही मौसम बदलेगा। मौसम विभाग के अनुसार, आज यानी शनिवार को भी ऐसा ही मौसम रहने की संभावना है। पंत विवि के मौसम विज्ञानी डा.राजकुमार सिंह ने बताया कि शुक्रवार को अधिकतम तापमान 24.6 व न्यूनतम 9.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सुबह से ही हल्की धूप के साथ मौसम साफ नजर आया।

    Uttarakhand Weather: माइनस में पहुंचने वाला है तापमान, बर्फबारी से बढ़ गई गलन; बारिश को लेकर आया बड़ा अपडेट