Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 09, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Delhi Pollution: दिल्ली को नहीं मिल रही राहत की सांस, 'बहुत खराब' श्रेणी बरकरार, आज से सुधार के आसार

    By Jagran NewsEdited By: Narender Sanwariya
    Updated: Sat, 09 Dec 2023 06:30 AM (GMT+05:30)

    Delhi Pollution दिल्ली में इस समय हवा की रफ्तार सुस्त है। दिन में भी हवा की रफ्तार आमतौर पर दस किमी प्रति घंटे से कम ही रही। इसीलिए दिल्ली की हवा में ...और पढ़ें

    Delhi Pollution: दिल्ली को नहीं मिल रही राहत की सांस, 'बहुत खराब' श्रेणी बरकरार
    Delhi Pollution: दिल्ली को नहीं मिल रही राहत की सांस, 'बहुत खराब' श्रेणी बरकरार

    राज्य ब्यूरो, नई दिल्ली। पिछले एक महीने से दिल्ली-एनसीआर में प्रदूषण का प्रकोप जारी है। दिवाली से पहले हुई एक दिन की बारिश से बेशक राहत की सांस मिली हो, लेकिन दिवाली के बाद से लगातार प्रदूषण का स्तर 'बहुत गंभीर' बना हुआ है। हालांकि इस प्रदूषण का मुख्य कारण पारली और वाहन है। शुक्रवार को भी दिल्ली का एक्यूआई 300 से ऊपर यानी "बहुत खराब" श्रेणी में बरकरार रहा। एनसीआर के शहरों का एक्यूआई भी कमोबेश एक दिन पूर्व वाली स्थिति में ही बना रहा।

    दिल्ली में वायु गुणवत्ता का स्तर

    केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के अनुसार, दिल्ली-एनसीआर में शनिवार को सुबह वायु गुणवत्ता का स्तर 360 के पार चला गया है। आनंद विहार में एक्यूआई 350, आरके पुरम में 325, पंजाबी बाग में 332 और आईटीओ में 328 रहा। मौसम विभाग के अनुसार, शनिवार से हवा की रफ्तार बढ़ने पर इसमें सुधार के आसार हैं। बता दें कि शुक्रवार को दिल्ली का एक्यूआइ 324 रहा। इस स्तर की हवा को "बहुत खराब" श्रेणी में रखा जाता है। बृहस्पतिवार को यह 320 के अंक पर रहा था। उधर दिल्ली के 27 इलाकों का एक्यूआइ भी "बहुत खराब" ही दर्ज किया गया।

    हवा की रफ्तार सुस्त, शनिवार से राहत मिलने के आसार

    दिल्ली में इस समय हवा की रफ्तार सुस्त है। दिन में भी हवा की रफ्तार आमतौर पर दस किमी प्रति घंटे से कम ही रही। इसीलिए दिल्ली की हवा में प्रदूषक कण ज्यादा देर तक बने हुए हैं। दिल्ली वासियों को जानलेवा प्रदूषण से शनिवार-रविवार को राहत मिलने की संभावना है। इस दौरान हवा की गति 12 से 16 किमी प्रति घंटे तक रहने का पूर्वानुमान है। तेज हवा के असर से प्रदूषण भी छंटने लगेगा।

    एनसीआर के शहरों का एक्यूआई

    • फरीदाबाद - 261
    • गाजियाबाद - 275
    • ग्रेटर नोएडा - 294
    • गुरुग्राम - 242
    • नोएडा - 253

    आज से सुबह के समय बढ़ेगी ठंड

    शुक्रवार को भी आसमान साफ रहा और दिन में हल्की धूप खिली रही। अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 25.7 डिग्री जबकि न्यूनतम सामान्य स्तर पर 9.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। शनिवार को भी सुबह हल्का कोहरा होने और दिन में आसमान साफ रहने का अनुमान जताया गया है। अधिकतम एवं न्यूनतम तापमान क्रमश: 25 एवं आठ डिग्री सेल्सियस रह सकता है। चूंकि शनिवार और रविवार को तेज हवा चलेगी और न्यूनतम तापमान भी घटने क आसार हैं तो इससे सुबह शाम की ठंड में इजाफा भी होगा।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें: Delhi Air Pollution: 27 हजार नवजातों की सांसों पर संकट का जिम्मेदार कौन, वायु प्रदूषण शारीरिक विकास में बाधक