ट्रेन में किसे मिलती है सबसे नीचे वाली सीट? जानिए क्या है रेलवे का लोअर बर्थ नियम
भारतीय रेलवे ने लोअर बर्थ आवंटन के लिए प्राथमिकता नियम बनाए हैं, जिसमें वरिष्ठ नागरिक, 45+ महिलाएं, गर्भवती और दिव्यांग यात्रियों को वरीयता मिलती है।
-1788271281852_m.webp)
किसे मिलती है ट्रेन में लोअर बर्थ?

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। ट्रेन में सफर के दौरान हर किसी कि पहली प्राथमिकता होती है कि उसे किसी तरह लोअर बर्थ मिल जाए। ऐसा इसलिए क्योंकि लोअर बर्थ से सफर का मजा दोगुना हो जाता है। एक तो पूरे सफर के दौरान विंडों सीट का मजा मिलता है साथ ही आने-जाने में भी कोई असुविधा नहीं होती है।
कई बार टिकट बुक करते समय सही चुनाव न करने पर हमें अन्य सीट दे दी जाती है। ऐसे में सफर का मजा किरकिरा हो जाता है। आइए आपको बताते हैं ट्रेन में कैसे और किसे मिलती है लोअर बर्थ? यहां समझिए भारतीय रेलवे का पूरा नियम?
कैसे मिलती है लोअर बर्थ?
टिकट बुक करते समय अगर लोअर बर्थ मिली है, तो वो सिर्फ 45+ महिलाओं, गर्भवती, बुजुर्गों और विकलांग यात्रियों के लिए आरक्षित होती है।
अगर आपने सही कोटा 'Senior Citizen/Lower Berth' चुना और सीट उपलब्ध हुई तो सिस्टम खुद ही लोअर बर्थ दे देगा।
चार्ट बनने के बाद अगर कोई दूसरा यात्री आपकी कन्फर्म सीट पर बैठकर उठने से मना करे, तो तुरंत ऑन-ड्यूटी टीटीई से शिकायत कर दो।
किसे मिलती है लोअर सीट?
भारतीय रेलवे के नियम के अनुसार लोअर बर्थ आवंटन के लिए एक प्राथमिकता प्रणाली बनाई गई है। आइए जानते हैं कि आखिर किसे सबसे पहले लोअर बर्थ दी जाती है?
सबसे पहली प्राथमिकता: वरिष्ठ नागरिक
60 वर्ष या उससे अधिक आयु के पुरुष और 58 वर्ष या उससे अधिक आयु की महिलाएं (वरिष्ठ नागरिक) को लोअर बर्थ मिलने की सबसे ज्यादा संभावना होती है।
दूसरी प्राथमिकता: 45 साल से अधिक उम्र की अकेली महिला यात्री
45+ उम्र की महिलाएं जो अकेले यात्रा कर रही हों, उन्हें भी लोअर बर्थ की प्राथमिकता मिलती है।
तीसरी प्राथमिकता: गर्भवती महिला
गर्भवती महिलाओं को भी लोअर बर्थ के लिए विशेष प्राथमिकता दी जाती है।
विशेष प्राथमिकता: दिव्यांग यात्री
इसके अलावा दिव्यांग यात्री को विशेष कोटा के तहत लोअर बर्थ की सुविधा दी जाती है।
ऐसे करें बुकिंग तो पक्का मिलेगी लोअर बर्थ
- ट्रेन की टिकट बुकिंग के लिए आपको IRCTC की वेबसाइट पर जाकर लॉगिन करना होगा।
- यहां आपको 'कहां से' और 'कहां तक' वाले ऑप्शन में अपना स्टेशन चुनना होगा।
- अपनी ट्रेन और क्लास (जैसे AC/स्लीपर) चुनना होगा।
- इसके बाद 'Book Now' पर क्लिक करके यात्री का विवरण भरना होगा।
- लोअर बर्थ सीट पक्की करने के लिए अपना प्रिफरेंस सिलेक्ट करना होगा।
- टिकट कन्फर्म होने के बाद आपको SMS और ईमेल की जानकारी मिल जाएगी।
यह भी पढ़ें- ट्रेन में लोअर बर्थ के नीचे सामान रखने का हक किसका? जानिए रेलवे का नियम
