Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 09, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Sonia Gandhi Birthday: सोनिया गांधी के जन्मदिन पर पीएम मोदी ने दी शुभकामनाएं, लिखी ये पोस्ट

    By AgencyEdited By: Nidhi Avinash
    Updated: Sat, 09 Dec 2023 09:23 AM (IST)

    भारतीय राजनीति की सबसे प्रमुख नामों में से एक सोनिया गांधी का आज 77वां जन्मदिन है।इस बीच कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष के जन्मदिन के अवसर पर देश के प्रधान ...और पढ़ें

    सोनिया गांधी के जन्मदिन पर पीएम मोदी ने दी शुभकामनाएं (Image: ANI)
    सोनिया गांधी के जन्मदिन पर पीएम मोदी ने दी शुभकामनाएं (Image: ANI)

    पीटीआई, नई दिल्ली। Sonia Gandhi Birthday: भारतीय राजनीति की सबसे प्रमुख नामों में से एक सोनिया गांधी का आज 77वां जन्मदिन है। सोनिया का जन्म 9 दिसंबर, 1946 को इटली में हुआ था। नेहरू-गांधी परिवार के वंशज राजीव गांधी से विवाह करने के बाद उनका जीवन बिल्कुल बदल गया। हालांकि, सोनिया गांधी शुरू में सक्रिय राजनीतिक भागीदारी से दूर रहीं, लेकिन भाग्य ने उनके लिए कुछ और ही सोच रखा था।

    सबसे लंबे समय तक कांग्रेस अध्यक्ष रहीं सोनिया गांधी ने स्वास्थ्य कारणों से पिछले कुछ वर्षों में सक्रिय राजनीति से दूरी बना ली है। इस समय उनके बेटे राहुल गांधी और बेटी प्रियंका गांधी वाड्रा पार्टी में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।

    पीएम मोदी ने दी जन्मदिन की बधाई

    इस बीच कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष के जन्मदिन के अवसर पर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी उन्हें शुभकामनाएं दी। पीएम मोदी ने X (पूर्व में ट्वीटर) पर सोनिया गांधी को बर्थडे पर विश किया और लिखा, 'श्रीमती सोनिया गांधी जी को उनके जन्मदिन पर शुभकामनाएं। उन्हें लंबे और स्वस्थ जीवन का आशीर्वाद मिले।'

    कांग्रेस ने भी दिया सोनिया गांधी को बधाई

    कांग्रेस ने भी सोनिया गांधी को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी। कांग्रेस के ऑफिशियल सोशल मीडिया  X (पूर्व में ट्विटर) पर लिखा, 'सोनिया गांधी जी को जन्मदिन की शुभकामनाएं जो सत्यनिष्ठा, करुणा और साहस के उच्चतम गुणों का प्रतीक है। वह शक्ति का एक स्तंभ हैं जिन्होंने महान त्याग करते हुए अपना जीवन सार्वजनिक सेवा के लिए समर्पित कर दिया है। 

    खबरें और भी

    कांग्रेस ने सोनिया गांधी की तस्वीर पोस्ट कर लिखा, 'उन्होंने न सिर्फ आगे बढ़कर कांग्रेस पार्टी का नेतृत्व किया बल्कि सभी भारतीयों के लिए क्रांतिकारी अधिकारों की शुरुआत की। मनरेगा से लेकर शिक्षा का अधिकार, राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम और सूचना का अधिकार - इन कानूनों ने लोगों को सशक्त बनाया और सरकारों को जवाबदेह बनाया। महिला सशक्तिकरण और समावेशी विकास की प्रबल समर्थक, उनका धैर्य और शालीनता उल्लेखनीय है।'

    यह भी पढ़ें: Telangana: अकबरुद्दीन ओवैसी ने तेलंगाना विधानसभा के प्रोटेम स्पीकर के रूप में ली शपथ

    यह भी पढ़ें: Weather Update: दिल्ली-यूपी समेत इन राज्यों में बढ़ेगी ठंड, पहाड़ों पर बर्फबारी व बारिश का अलर्ट; पढ़ें ताजा अपडेट