विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

'मुनीर की परमाणु धमकी से...', पाक आर्मी चीफ के बयान पर RSS नेता का पलटवार, ट्रंप को लेकर कही ये बड़ी बात

Updated: Sat, 16 Aug 2025 12:31 PM (IST)

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के नेता राम माधव ने पाकिस्तान आर्मी चीफ असीम मुनीर को भारत को परमाणु की धमकी देने पर करारा जवाब दिया। उन्होंने कहा कि इस ...और पढ़ें

RSS के नेता राम माधव। फाइल फोटो
RSS के नेता राम माधव। फाइल फोटो

HighLights

  1. पाक आर्मी चीफ असीम मुनीर को RSS नेता राम माधव का जवाब।
  2. मुनीर की परमाणु धमकी से कोई डरने वाला नहीं: राम माधव

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के नेता राम माधव ने पाकिस्तान आर्मी चीफ असीम मुनीर को करारा जवाब दिया है। भारत को परमाणु की धमकी देने पर राम माधव ने कहा कि इस गीदड़भभकी से कोई नहीं डरता है। भारत भी ऐसी कदमों पर तगड़ा पलटवार करने की ताकत रखता है।

पाक आर्मी चीफ असीम मुनीर ने कुछ दिन पहले अमेरिकी दौरे पर भारत परमाणु की धमकी दी थी, जिसपर विदेश मंत्रालय ने भी सख्त प्रतिक्रिया व्यक्त की थी।

मुनीर को दिया जवाब

असीम मुनीर को मुंहतोड़ जवाब देते हुए राम माधव ने कहा, "मुनीर की परमाणु धमकी से कोई डरने वाला नहीं है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इसका करारा जवाब दिया है। भारत में कोई न्यूक्लियर ब्लैकमेल से नहीं डरेगा। अगर सचमुच ऐसी कोई परिस्थिति आई तो भारत के पास भी पलटवार करने की ताकत है।"

असीम मुनीर ने यह धमकी अमेरिका में दी थी, जिसपर प्रतिक्रिया देते हुए राम माधव कहते हैं-

राष्ट्रपति ट्रंप को समझना मुश्किल है। वो लेन-देन करने वाले व्यक्ति हैं। जैसे सभी देश अपने तरीके से ट्रंप से डील कर रहे हैं, वैसे भारत भी अपने तरीके से उनसे निपटेगा।

ट्रंप पर क्या कहा?

ट्रंप के बारे में बात करते हुए राम माधव कहते हैं, "हम ट्रंप के स्टाइल को नहीं समझते हैं। ट्रंप ने पहले उत्तर कोरिया के तानाशाह किम जोंग उन से भी दोस्ती बढ़ाई थी। सिंगापुर में दोनों की मुलाकात हुई थी। ट्रंप ने किम को अपना दोस्त बताया। हालांकि, ट्रंप की इन कोशिशों से अमेरिका और उत्तर कोरिया के संबंधों में कोई सुधार नहीं हुआ। ट्रंप को लगता है कि बुरे लोगों का साथ देकर वो समस्या को खत्म कर सकते हैं।"

चीन के साथ रिश्ते पर दिया बयान

चीन के साथ भारत के रिश्तों पर बात करते हुए राम माधव ने कहा, "जून 2020 में गलवान के बाद दोनों देशों के रिश्ते खराब हो गए थे। मगर हमें यह नहीं भूलना चाहिए दोनों देशों में 140 बिलियन डॉलर का द्विपक्षीय व्यापार होता है।"

(समाचार एजेंसी एएनआई के इनपुट के साथ)

यह भी पढ़ें- अलास्का में पुतिन की एंट्री और घुटनों पर बैठे अमेरिकी सैनिक? यूक्रेन से सामने आई चौंकाने वाली तस्वीर

यह भी पढ़ें- Trump Putin Meet: ट्रंप की पुतिन से नाराजगी तो घटी, लेकिन सीजफायर पर नहीं बनी बात; 10 Points में 'महाबैठक' की डिटेल