विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

अलास्का में पुतिन की एंट्री और घुटनों पर बैठे अमेरिकी सैनिक? यूक्रेन से सामने आई चौंकाने वाली तस्वीर

Updated: Sat, 16 Aug 2025 11:42 AM (IST)

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन 2018 के बाद पहली बार अलास्का में मिले। ट्रंप ने पुतिन का भव्य स्वागत किया जिसका वी ...और पढ़ें

अलास्का में अमेरिकी सैनिकों का वीडियो वायरल। फोटो - X
अलास्का में अमेरिकी सैनिकों का वीडियो वायरल। फोटो - X

HighLights

  1. रूसी राष्ट्रपति के विमान के सामने घुटनों पर बैठे दिखाई दिए अमेरिकी सैनिक।
  2. पुतिन के स्वागत में रेड कार्पेट बिछाते दिखाई दिए सैनिक।
  3. यूक्रेन के पूर्व अधिकारी ने शेयर की तस्वीर।

डिजिटल डेस्क, वाशिंगटन। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन 2018 के बाद एक-दूसरे के आमने-सामने आए। बीती शाम अलास्का में दोनों ग्लोबल लीडर्स ने 3 घंटे तक बैठक की। इस दौरान ट्रंप ने पुतिन का भव्य स्वागत किया। हालांकि, अलास्का में पुतिन की एंट्री का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

इस वीडियो में अमेरिकी सैनिक रूसी राष्ट्रपति के विमान के सामने घुटनों पर बैठे दिखाई दे रहे हैं। यूक्रेन के पर्व अधिकारी ने इसपर अचंभा व्यक्त किया है।

वायरल वीडियो का सच

खुद को मास्टर डील मेकर कहने वाले ट्रंप ने शुक्रवार को अलास्का एअरबेस पर पुतिन का शानदार स्वागत किया गया। वहीं, यूक्रेन पर हमला करने के बाद पुतिन ने भी पहली बार पश्चिम की धरती पर कदम रखा था। ऐसे में पुतिन का प्लेन जैसे ही अलास्का में लैंड हुआ, अमेरिकी सैनिक जल्दी से झुककर पुतिन के स्वागत के लिए रेड कार्पेट बिछाने लगे।

राष्ट्रपति ट्रंप खुद पुतिन का स्वागत करने के लिए मौके पर मौजूद थे। प्लेन से उतरने के बाद पुतिन जैसे ही ट्रंप की तरफ बढ़े, ट्रंप ताली बजाते हुए उनका स्वागत कर रहे थे। इसके बाद दोनों ने एक-दूसरे की तरफ देखकर मुस्कुराते हुए हाथ मिलाया। इस ऐतिहासिक पल को पूरी दुनिया ने कैमरे में कैद कर लिया।

यूक्रेन ने दी प्रतिक्रिया

अमेरिकी सैनिकों के द्वारा पुतिन के लिए कार्पेट बिछाने की तस्वीर यूक्रेन को भी रास नहीं आई। यूक्रेन के पूर्व अधिकारी मुस्तफा नय्यम ने यह फोटो पोस्ट की है।

पुतिन के साथ 3 घंटे की बैठक को ट्रंप ने सकारात्मक करार दिया है। हालांकि, ट्रंप का कहना है कि इस दौरान सीजफायर पर सहमति नहीं बनी है। मगर, दोनों नेताओं ने कई बातों पर हामी भरी है। बैठक खत्म होने के बाद ट्रंप ने कहा कि युद्ध खत्म करना अब जेलेंस्की के हाथ में है। यूरोपीय देशों का भी इसमें कुछ योगदान होगा।

यह भी पढ़ें- क्या पुतिन चलने वाले हैं बड़ी चाल? अलास्का में ट्रंप से मुलाकात के बीच यूक्रेन ने किया दावा

यह भी पढ़ें- 'भारत पर टैरिफ लगाने से पुतिन झुक नहीं जाएंगे...', अलास्का में मुलाकात के बाद अपने ही देश में घिरे ट्रंप