Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    'छात्रों और युवाओं को राजनीतिक मोहरा न बनाए', राजनाथ सिंह ने विपक्ष पर साधा निशाना

    Updated: Wed, 22 Jul 2026 04:16 PM (IST)

    रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने विपक्ष पर छात्रों और युवाओं को राजनीतिक स्वार्थ के लिए इस्तेमाल करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि सरकार युवाओं के कल् ...और पढ़ें

    HighLights

    1. विपक्ष पर छात्रों-युवाओं को राजनीतिक स्वार्थ हेतु उपयोग का आरोप।

    2. सरकार युवाओं के कल्याण और न्याय सुनिश्चित करने को प्रतिबद्ध।

    3. राजनाथ सिंह ने सड़क छोड़ संसद में चर्चा की अपील की।

    डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देशभर की राजनीति में जारी सियासी गर्माहट के बीच रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने विपक्ष पर जमकर निशाना साधा। अपने बयान में उन्होंने युवाओं और छात्रों के मुद्दों पर विपक्ष के रुख की कड़ी आलोचना की है। दिल्ली में दिए अपने बयान में रक्षा मंत्री ने कहा कि यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है कि कुछ लोग देश के छात्रों और युवाओं का इस्तेमाल अपने राजनीतिक स्वार्थ के लिए कर रहे हैं।

    राजनाथ सिंह ने अपने बयान में भरोसा जताया कि देश का समझदार युवा ऐसी चालों को अच्छी तरह समझता है और वह विकास व राष्ट्र निर्माण का ही रास्ता चुनेगा।

    'युवाओं के कल्याण के लिए सरकार प्रतिबद्ध'

    रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने आगे कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हमारी सरकार युवाओं की आकांक्षाओं को पूरा करने और उनके कल्याण के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

    सिंह ने कहा कि हम यह सुनिश्चित करने के लिए भी संकल्पबद्ध हैं कि किसी के साथ, खासकर हमारे युवाओं और छात्रों के साथ कोई अन्याय न हो। उन्होंने कहा कि सरकार देश के युवाओं के प्रति पूरी तरह संवेदनशील है।

    विपक्ष पर भ्रम फैलाने का आरोप

    अपने बयान में रक्षा मंत्री ने विपक्षी नेताओं पर हमला बोलते हुए कहा कि विपक्ष के कुछ नेता जनता और छात्रों के बीच एक बनावटी गुस्सा पैदा करने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने इसे छात्रों को गुमराह करने का एक असफल प्रयास करार दिया।

    'सड़क पर नहीं, संसद में करें चर्चा'

    संसद के मानसून सत्र का जिक्र करते हुए राजनाथ सिंह ने कहा कि संसद का सत्र चल रहा है और सरकार हर मुद्दे पर चर्चा करने के लिए तैयार है। लेकिन इसके बावजूद विपक्ष संसद में बात करने के बजाय सड़कों पर समाधान ढूंढने की अनुचित कोशिश कर रहा है। उन्होंने विपक्ष से अपील की कि अगर वे सच में गंभीर हैं, तो उन्हें संसद के सत्र में हंगामा नहीं करना चाहिए और सदन के भीतर ही मुद्दों पर सार्थक चर्चा करनी चाहिए।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- 'क्या देश आपके अहंकार से चलेगा', पीएम आवास तक मार्च को लेकर बीजेपी का राहुल गांधी से तीखा सवाल