विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु आज रात 8 बजे इंडी गठबंधन के नेताओं से मिलने को तैयार, चुनाव आयोग और SIR से जुड़े मुद्दे पर होगी चर्चा

Published: Fri, 09 Oct 2026 01:47 PM (IST)Updated: Fri, 09 Oct 2026 02:09 PM (IST)

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज रात 8 बजे इंडी गठबंधन के नेताओं से मिलेंगी। यह बैठक विपक्षी गठबंधन की भारत निर्वाचन आयोग से जुड़ी चिंताओं पर चर्चा के लिए होगी।

News Article Hero Image

HighLights

  1. राष्ट्रपति मुर्मू आज रात 8 बजे इंडी गठबंधन से मिलेंगी।

  2. बैठक में चुनाव आयोग से जुड़ी चिंताओं पर चर्चा होगी।

  3. विपक्षी गठबंधन ने राष्ट्रपति से मिलने का समय मांगा था।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू शुक्रवार रात 8 बजे इंडी गठबंधन के नेताओं के एक प्रतिनिधिमंडल से मिलने के लिए सहमत हो गई हैं।

पीटीआई को सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, विपक्षी गठबंधन ने भारत निर्वाचन आयोग (ECI) से जुड़ी अपनी चिंताओं के बारे में राष्ट्रपति से मिलने का समय मांगा था।

विपक्षी ब्लॉक के राष्ट्रपति के सामने यह मुद्दा उठाने के अनुरोध के बाद राष्ट्रपति भवन ने यह बैठक रात 8 बजे तय की है।

SIR के खिलाफ विपक्ष का प्रदर्शन

लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और प्रियंका गांधी वाड्रा समेत कई नेता लगातार देश की राजधानी दिल्ली की सड़कों पर प्रदर्शन कर रहे हैं।

विपक्ष के नेताओं की डिमांड है कि चुनाव आयोग के चीफ ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें। विपक्ष ने CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ SIR में हो रही गड़बड़ी को लेकर आरोप लगाए हैं।

यह भी पढ़ें- SIR के समर्थन में उतरे पूर्व 42 जज, बोले- संवैधानिक संस्थाओं को कमजोर करने का अभियान चिंताजनक