Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    शहरी गरीबों के लिए बड़ी राहत, PMAY-U के तहत 1.25 करोड़ घरों को मंजूरी

    Updated: Sun, 09 Aug 2026 09:01 PM (IST)

    प्रधानमंत्री आवास योजना-शहरी (PMAY-U) के तहत 1.25 करोड़ से अधिक घर स्वीकृत हुए हैं, जिनमें से 1 करोड़ से ज्यादा बनकर तैयार हैं और लाभार्थियों को सौंपे ...और पढ़ें

    PMAY-U के तहत 1.25 करोड़ घरों को मंजूरी।  (यह तस्वीर एआई द्वारा बनाई गई है)

    PMAY-U के तहत 1.25 करोड़ घरों को मंजूरी। (यह तस्वीर एआई द्वारा बनाई गई है)

    HighLights

    1. PMAY-U के तहत 1.25 करोड़ से अधिक घर स्वीकृत।

    2. एक करोड़ से ज्यादा घर बनकर तैयार, लाभार्थियों को सौंपे गए।

    3. महिलाओं को 1 करोड़ घरों का मालिकाना हक, बड़ी भागीदारी।

    डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। प्रधानमंत्री आवास योजना-अर्बन (PMAY-U) और प्रधानमंत्री आवास योजना-अर्बन 2.0 के तहत मंजूर किए गए घरों की संख्या 1.25 करोड़ से ज्यादा हो गई है। इनमें से एक करोड़ से ज्यादा घर बनकर तैयार हो चुके हैं और देश भर के लाभार्थियों को सौंपे जा चुके हैं।

    आवास और शहरी मामलों के मंत्रालय ने रविवार को एक प्रेस रिलीज में बताया कि इस योजना में महिला लाभार्थियों की भी बड़ी हिस्सेदारी रही है। मंजूर किए गए 1.25 करोड़ घरों में से एक करोड़ घर महिलाओं को आवंटित किए गए हैं, या फिर घर की महिला मुखिया के नाम पर या संयुक्त मालिकाना हक तहत दिए गए हैं।

    EWS परिवारों के लिए 2.09 लाख अतिरिक्त घरों को मंजूरी

    दिल्ली में 6 अगस्त को हुई PMAY-U 2.0 की सैंक्शनिंग एंड मॉनिटरिंग कमेटी (CSMC) की 8वीं बैठक में, सरकार ने आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) के परिवारों के लिए 2.09 लाख अतिरिक्त घरों को मंजूरी दी।

    इन राज्यों में लाभार्थियों को मिले घर

    ये घर आंध्र प्रदेश, अरुणाचल प्रदेश, बिहार, छत्तीसगढ़, गुजरात, जम्मू-कश्मीर, झारखंड, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, मणिपुर, ओडिशा, राजस्थान, तमिलनाडु, तेलंगाना, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में मंजूर किए गए।

    2.09 लाख घर में से लगभग 1.42 लाख घर 'बेनिफिशियरी लेड कंस्ट्रक्शन' (BLC) वर्टिकल के तहत मंजूर किए गए। इसके तहत लाभार्थियों को अपनी जमीन पर पक्के घर बनाने के लिए 2.5 लाख रुपए तक की आर्थिक सहायता मिलती है।

    खबरें और भी

    67,045 घर AHP के तहत मंजूर

    इसके अलावा, 67,045 घर 'अफोर्डेबल हाउसिंग इस पार्टनरशिप' (AHP) वर्टिकल के तहत मंजूर किए गए। इसके तहत राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की साझेदारी में सरकारी या निजी एजेंसियों द्वारा किफायती आवास परियोजनाएं विकसित की जाती हैं, और पात्र EWS लाभार्थियों को आवंटित घरों के लिए केंद्रीय सहायता मिलती है।

    PMAY-U 2.0 के तहत 18.38 लाख घरों को मंजूरी

    हाल की मंजूरी के साथ, PMAY-U 2.0 के तहत मंजूर किए गए घरों की कुल संख्या 18.38 लाख से ज्यादा हो गई है। इसमें 14.40 लाख BLC घर, 2.48 लाख AHP घर, इंटरेस्ट सब्सिडी स्कीम के तहत 1.36 लाख घप और अफोर्डेबल रेटंल हाउसिंग के तहत 13,046 घर शामिल हैं। हाल ही में हुई CSMC की बैठक में महिलाओं को 2.03 लाख घर और सीनियर सिटिजन्स को 16,662 घर अलॉट किए गए।

    मंजूर किए गए घरों में से 21,954 घर SC लाभार्थियों के लिए, 14,252 घर ST लाभार्थियों के लिए और 75,511 घर OBC लाभार्थियों के लिए थे।

    यह भी पढ़ें- पीएम आवास योजना की दूसरी किस्त का वितरण शुरू, पश्चिम चंपारण में लाभुकों को मिल रहे एक-एक लाख