पीएम मोदी ने एक हाथ से पुतिन को संभाला, दूसरे से चिनफिंग; पाकिस्तान को क्यों लगी मिर्ची?
पीएम मोदी ने बिश्केक में एससीओ शिखर बैठक के दौरान शी चिनफिंग और व्लादिमीर पुतिन से एक साथ हाथ मिलाया।
-1788287300616_m.webp)
पीएम मोदी के साथ शी चिनफिंग और व्लादिमीर पुतिन (फोटो-पीटीआई)
HighLights
पीएम मोदी ने एससीओ बैठक में चिनफिंग-पुतिन से हाथ मिलाया।
यह पांच सेकंड का वीडियो व्यक्तिगत कूटनीति दर्शाता है।
पीएम मोदी ने कई अन्य राष्ट्राध्यक्षों से भी द्विपक्षीय मुलाकातें कीं।
जागरण न्यूज नेटवर्क, नई दिल्ली। चीन के शहर तियानजिन में हुई शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) की शिखर बैठक में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और चीन के राष्ट्रपति शी चिनफिंग की हंसते-मुस्कराते हुए बातचीत की तस्वीर काफी चर्चित हुई थी।
इसी तरह बिश्केक में मंगलवार को संपन्न हुई एससीओ शिखर बैठक में पीएम मोदी का चिनफिंग और पुतिन से हाथ मिलाने का एक वीडियो चर्चा में है।
पीएम मोदी ने थामा चिनफिंग और पुतिन का हाथ
इसमें चिनफिंग ने जैसे ही हाथ बढ़ाया तो पीएम मोदी ने दाहिने हाथ आगे करके उनसे हाथ मिलाया और तभी पुतिन भी वहां पहुंच गए तो प्रधानमंत्री ने गर्मजोशी के साथ बाएं हाथ से उनका भी हाथ थाम लिया।
पर्सनल डिप्लोमेसी दर्शाने वाला पांच सेकेंड का यह वीडियो एससीओ देशों के शीर्ष नेताओं के ग्रुप फोटो से पहले का है।
एएनआइ के अनुसार, ग्रुप फोटो के बाद जब सभी नेता बैठक कक्ष की ओर बढ़ रहे तो भी चिनफिंग एवं पीएम मोदी को चलते-चलते आपस में बात करते हुए देखा गया और बैठक कक्ष में पहुंचकर भी दोनों ने हाथ मिलाया।
प्रधानमंत्री मोदी ने मंगलवार को शिखर बैठक से इतर ताजिकिस्तान के राष्ट्रपति इमोमाली रहमान से मुलाकात की और दोनों देशों के बीच विभिन्न क्षेत्रों में द्विपक्षीय सहयोग बढ़ाने के तरीकों पर चर्चा की।
पीएम मोदी ने लाओ पीपुल्स डेमोक्रेटिक रिपब्लिक (पीडीआर) के राष्ट्रपति थोंगलोउन सिसोउलिथ से भी मुलाकात की और द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने पर चर्चा की।
इससे पहले सोमवार को प्रधानमंत्री ने ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान, किर्गिजस्तान के राष्ट्रपति सादिर जापारोव, रूसी राष्ट्रपति पुतिन और आर्मेनिया के प्रधानमंत्री निकोल पशिनयान के साथ द्विपक्षीय मुलाकातें की थीं।
भारत की कूटनीति से पाकिस्तान को लगी मिर्ची
SCO शिखर सम्मेलन 2026 में पीएम मोदी की कूटनीति देखकर पाकिस्तान को मिर्ची लग गई। पीएम मोदी जहां शी चिनफिंग और व्लादिमीर पुतिन दोनों के साथ नजर आए। वहीं पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ का एक ऐसा वीडियो सामने आया, जिसमें वो पुतिन के पीछे-पीछे भागते दिखे।
शिखर सम्मेलन में आए नेताओं के ग्रुप फोटो के बाद जब सभी नेता जाने लगे, तब शहबाज शरीफ रूसी राष्ट्रपति के पीछे भागे और उनका हाथ पकड़ लिया। इसके बाद वो उनसे कुछ बात करने लगे। शहबाज शरीफ का पुतिन का पीछा करते हुए ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

