विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 25, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

पाकिस्तान ने किया संघर्षविराम का उल्लंघन, पुंछ में की फायरिंग

By Edited By:
Published: Fri, 25 Apr 2014 12:19 PM (IST)Updated: Fri, 25 Apr 2014 04:42 PM (IST)

पाकिस्तानी सैनिकों ने शुक्रवार को संघर्षविराम का उल्लंघन करते हुए पुंछ में भारतीय सैन्य व नागरिक ठिकानों पर फायरिंग की। ...और पढ़ें

News Article Hero Image

राज्य ब्यूरो, जम्मू। पाकिस्तानी सैनिकों ने शुक्रवार को संघर्षविराम का उल्लंघन करते हुए पुंछ में भारतीय सैन्य व नागरिक ठिकानों पर फायरिंग की। सूत्रों के अनुसार पाकिस्तानी सैनिकों ने सुबह नौ बजे शाहपुर इलाके में गोलाबारी की। भारतीय जवानों ने भी संयम बरतते हुए जवाबी फायर किया।

इससे पहले गुरुवार को उत्तरी कश्मीर के सोपोर से आठ किलोमीटर दूर दाजीवारा खिरम में आतंकियों के छिपे होने की सूचना पर पुलिस और आरआर के संयुक्त कार्यदल ने एक तलाशी अभियान चलाया था। जवानों ने जैसे ही आतंकियों के ठिकाने की घेराबंदी शुरू की, आतंकियों ने वहां से भागने का प्रयास करते हुए फायरिंग कर दी। जवानों ने भी अपनी पोजीशन ली और जवाबी फायर किया।

पढ़ें: पोलिंग स्टाफ व सुरक्षाकर्मियों पर पथराव, आठ घायल

पढ़ें: कश्मीर के चुनाव जनमत संग्रह का विकल्प नहीं: पाक