विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 24, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

कश्मीर के चुनाव जनमत संग्रह का विकल्प नहीं: पाक

By Edited By:
Updated: Thu, 24 Apr 2014 06:30 PM (IST)

पाकिस्तान का कहना है कि जम्मू और कश्मीर में लोकसभा चुनावों में लोगों की ओर से की जा रही वोटिंग जनमत संग्रह नहीं माना जा सकता।

News Article Hero Image

इस्लामाबाद। पाकिस्तान का कहना है कि जम्मू और कश्मीर में लोकसभा चुनावों में लोगों की ओर से की जा रही वोटिंग जनमत संग्रह नहीं माना जा सकता।

पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता तसनीम असलम ने कहा कि यह संयुक्त राष्ट्र की भी व्यवस्था है कि भारत अधिकृत कश्मीर में होने वाला कोई चुनाव जनमत संग्रह का विकल्प नहीं हो सकता। उन्होंने पाकिस्तानी टीवी एंकर हामिद मीर पर हुए हमले को लेकर भारतीय मीडिया की रिपोर्टिग के तौर तरीकों पर भी नाराजगी जताई।

उन्होंने कहा, मुझे नहीं लगता कि कोई भी इस हमले का समर्थन करता है। हम इस हमले की निंदा करते हैं। जहां तक इस संबंध में नकारात्मक रिपोर्टिग की बात है, यह पाकिस्तान विरोधी एजेंडा का हिस्सा है और हमें इस पर कोई आश्चर्य नहीं है।

पाकिस्तान को अमेरिकी सैन्य सहायता पर संकट के बादल