विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 30, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Weather: दिल्ली में शीतलहर की दस्तक, पहाड़ों पर बर्फबारी का अलर्ट, तमिलनाडु में चक्रवात Fengal मचाएगा तूफान

Updated: Sat, 30 Nov 2024 07:46 AM (IST)

दिल्ली यूपी समेत पूरे उत्तर भारत में शीतलहर शुरू हो गई है। तापमान गिरने से सुबह शाम अब दिन में भी ठंड लगने लगी है। वहीं मौसम विभाग ने आने वाले दिनों म ...और पढ़ें

दिल्ली-एनसीआर में कोहरा, तमिलनाडु में चक्रवात 'फेंगल' के कहर ​की चेतावनी। (फोटो-PTI)
दिल्ली-एनसीआर में कोहरा, तमिलनाडु में चक्रवात 'फेंगल' के कहर ​की चेतावनी। (फोटो-PTI)

ऑनलाइन डेस्क, नई दिल्ली। दिल्ली यूपी समेत पूरे उत्तर भारत में शीतलहर शुरू हो गई है। तापमान गिरने से सुबह शाम अब दिन में भी ठंड लगने लगी है। वहीं, मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में ठंड बढ़ने की संभावना जताई है। वहीं, तमिलनाडु: चक्रवाती तूफान 'फेंगल' के प्रभाव के कारण चेन्नई शहर के मौसम में बदलाव देखने को मिला है। आईएमडी के अनुसार चक्रवाती तूफान 'फेंगल' आज दोपहर उत्तर तमिलनाडु-पुडुचेरी तटों को पार करेगा। मौसम विभाग ने तमिलनाडु में बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है।

दिल्ली में कंपकंपाती ठंड ने दी दस्तक

राजधानी दिल्ली में शीतलहर शुरू हो गई है। सुबह और शाम के अलावा अब दिन में भी ठंड का एहसास होने लगा है। मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में भी तापमान के और कम होने की संभावना जताई जा रही है। वहीं शुक्रवार को सीजन का सबसे सर्द दिन दर्ज किया गया। बीते कई दिनों से राजधानी के न्यूनतम तापमान में गिरावट देखी जा रही है।

शनिवार सुबह स्मॉग एवं हल्का कोहरा रहने की संभावना

एक्यूवेदर साइट के मुताबिक, शुक्रवार को दिन ढ़लने के साथ-साथ न्यूनतम तापमान में भी गिरावट दर्ज की जा रही है। शाम 8 बजे न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं देर रात तक इसके 11 डिग्री सेल्सियस तक जाने की संभावना है। मौसम विभाग के मुताबिक शनिवार सुबह स्मॉग एवं हल्का कोहरा रहने की संभावना है। रात के समय भी यही स्थिति रहेगी। दिन में आसमान साफ रहेगा। अधिकतम तापमान 26.4 जबकि न्यूनतम तापमान 9.5 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।

न्यूनतम तापमान 10 डिग्री तक नीचे जाने के आसार

वहीं अगले सात दिनों तक भी मौसम का हाल भी ऐसा ही रहेगा। राजधानी का अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। गुरुवार को न्यूनतम तापमान 10 डिग्री तक नीचे जाने के आसार हैं।

कश्मीर में होगी बर्फबारी, हिमाचल में अलर्ट

मौसम विभाग के अनुसार, जम्मू-कश्मीर और लद्दाख से वेस्टर्न डिस्टरबेंस गुजरने वाला है। इस कारण पहाड़ों पर बर्फबारी बढ़ने की संभावना है। पहलगाम, गुलमर्ग, सोनमर्ग में आज से लेकर तीन दिसंबर तक बर्फबारी की संभावना है। वहीं, हिमाचल में ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी की चेतावनी दी है। बर्फबारी का मुख्य प्रभाव लाहौल-स्पीति, चंबा और कांगड़ा जिलों में देखने को मिल सकता है।

दिल्ली का AQI बेहद 'खराब श्रेणी' में बरकरार

राष्ट्रीय राजधानी में हवा की गुणवत्ता भी 'बेहद खराब' श्रेणी में बनी हुई है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार शुक्रवार को AQI 332 दर्ज किया गया। सीपीसीबी के अनुसार, आनंद विहार में एक्यूआई 393, अशोक विहार में 356, आईजीआई एयरपोर्ट रोड पर 322 और जहांगीरपुरी में 381 दर्ज किया गया। बता दें, राजधानी दिल्ली में फिलहाल ग्रेप-4 के प्रतिबंध लागू हैं।

Also Read: Bihar Weather Today: बिहार में कब से बढ़ेगी ठंड? मौसम विभाग का अनुमान आया सामने; लोगों से सावधान रहने की अपील

Weather Update: हिमाचल में आज से बर्फबारी की संभावना, केलंग में माइनस में पहुंचा पारा; आगे कैसा रहेगा मौसम