विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 30, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Weather Update: हिमाचल में आज से बर्फबारी की संभावना, केलंग में माइनस में पहुंचा पारा; आगे कैसा रहेगा मौसम

Updated: Sat, 30 Nov 2024 08:31 AM (IST)

हिमाचल प्रदेश में मौसम विभाग ने तीन दिसंबर तक पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय रहने का अनुमान लगाया है। ऐसे में ऊंची चोटियों पर कुछ एक स्थानों पर बर्फबारी हो ...और पढ़ें

हिमाचल में आज से हिमपात व बारिश की संभावना (फाइल फोटो)
हिमाचल में आज से हिमपात व बारिश की संभावना (फाइल फोटो)

HighLights

  1. न्यूनतम तापमान में एक से दो डिग्री सेल्सियस की गिरावट
  2. तीन दिसंबर तक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय रहने का अनुमान
  3. बारिश न होने से नहीं हो सकी है रबी की फसलों की बुआई

राज्य ब्यूरो, शिमला। पश्चिमी विक्षोभ के शुक्रवार से सक्रिय होने के बावजूद हिमपात व वर्षा का इंतजार कर रहे लोगों को मायूसी हाथ लगी है। हालांकि मौसम विभाग ने तीन दिसंबर तक पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय रहने का अनुमान लगाया है। ऐसे में ऊंची चोटियों पर कुछ एक स्थानों पर हिमपात हो सकता है। अधिकतर स्थानों पर मौसम साफ बना रहेगा। नवंबर के सूखा रहने के बाद दिसंबर में हिमपात व वर्षा की उम्मीद लगाई हुई है।

इन जगहों पर बारिश-बर्फबारी की संभावना

शुक्रवार को प्रदेश के कुछ स्थानों पर हल्के बादल छाए, जबकि अधिकतर स्थानों पर धूप खिली रही। शुष्क ठंड का दौर जारी है। ठंड और कड़क हो गई है। पहाडों के साथ मैदानी क्षेत्रों में ठंड तेवर दिखा रही है। शनिवार को चंबा, लाहुल-स्पीति और कुल्लू की चोटियों पर हिमपात और वर्षा की संभावना जताई है।

प्रदेश में अधिकतम तापमान में सबसे अधिक गिरावट कुल्लू के सेऊबाग में 5.6 डिग्री सेल्सियस की, जबकि नाहन में दो डिग्री सेल्सियस की वृद्धि दर्ज की गई है। न्यूनतम तापमान में एक से दो डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई है। प्रदेश में वर्षा न होने के कारण रबी की फसलों की बुआई नहीं हो सकी है। इसके कारण किसान चिंतित हैं।

आज से बंद हो जाएंगे भगवान कार्तिक स्वामी मंदिर के कपाट

भरमौर के कुगती स्थित भगवान कार्तिक स्वामी मंदिर के कपाट 135 दिन के लिए शनिवार को बंद कर दिए जाएंगे। विधिवत पूजा अर्चना के बाद दोपहर 12 बजे मंदिर को बंद कर दिया जाएगा। 136वें बैसाखी वाले दिन विधिवत पूजा-अर्चना होगी और मंदिर के कपाट भक्तों के लिए खोल दिए जाएंगे।

मान्यता है कि देवभूमि में प्रकृति बर्फ की चादर ओढ़ कर सुप्त अवस्था में चली जाती है और देवता स्वर्ग लोक की ओर प्रस्थान कर जाते हैं। इस अवधि के बीच मंदिर की ओर रुख करने वालों के साथ अनहोनी की भी आंशका बनी रहती है।

कार्तिक स्वामी मंदिर के पुजारी मचलू राम शर्मा का कहना है कि शनिवार दोपहर 12 बजे से मंदिर में यात्रियों की आवाजाही पूर्ण रूप से बंद हो जाएगी।

यह भी पढ़ें- Himachal Weather: 58 दिनों से 6 जिला में नहीं हुई बारिश, काम बंद होने से किसान चिंतित; कल से पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय

कहां कितना रहा तापमान

स्थान न्यूनतम अधिकतम
शिमला 7.4 16.6
सुंदरनगर 4.5 24.1
भुंतर 2.7 23.2
कल्पा 0.8 14.1
धर्मशाला 8.5 21.5

ऊना

4.2 27.0

नाहन

11.7 23.0

केलंग

-3.0 11.6

सोलन

4.3 23.0

यह भी पढ़ें- Weather: दिल्ली में शीतलहर की दस्तक, पहाड़ों पर बर्फबारी का अलर्ट, तमिलनाडु में चक्रवात Fengal मचाएगा तूफान