13 हजार करोड़ के ड्रग्स केस का मास्टरमाइंड वीरेंद्र बसोया UAE से भारत डिपोर्ट, NCB ने हिरासत में लिया
नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) ने अंतरराष्ट्रीय ड्रग माफिया वीरेंद्र सिंह बसोया को संयुक्त अरब अमीरात (UAE) से भारत वापस लाकर बड़ी सफलता हासिल की है। ...और पढ़ें

कुख्यात ड्रग माफिया वीरेंद्र सिंह बसोया (सोशल मीडिया)
HighLights
एनसीबी ने अंतरराष्ट्रीय ड्रग माफिया वीरेंद्र सिंह बसोया को पकड़ा।
कुख्यात ड्रग सिंडिकेट का सरगना यूएई से भारत लाया गया।
गृह मंत्री अमित शाह ने इसे बड़ी सफलता बताया।
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) को बड़ी सफलता हासिल हुई है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को घोषणा की कि नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए अंतरराष्ट्रीय ड्रग माफिया वीरेंद्र सिंह बसोया को संयुक्त अरब अमीरात (UAE) से वापस भारत ले आई है।
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर एक पोस्ट शेयर करते हुए गृह मंत्री ने कहा कि मोदी सरकार विदेशों में छिपे ड्रग तस्करों को लगातार ढूंढ रही है और उनके पूरे नेटवर्क को पूरी सख्ती के साथ खत्म कर रही है।
जीरो टॉलरेंस की नीति में एक नया मील का पत्थर
गृह मंत्री ने बताया कि एनसीबी (NCB) द्वारा बसोया को यूएई से वापस लाना, देश में नशे के खिलाफ 'जीरो टॉलरेंस' की नीति में एक नया मील का पत्थर साबित हुआ है। उन्होंने आगे कहा कि हमारी जांच एजेंसियों ने अपराधियों को ऊपर से नीचे और नीचे से ऊपर तक के एप्रोच से ट्रैक किया है। इससे एक बार फिर साबित हो गया है कि ड्रग तस्कर चाहे दुनिया में कहीं भी छिप जाएं, वे भारतीय कानून के लंबे हाथों से बच नहीं सकते।
कौन है वीरेंद्र सिंह बसोया?
बता दें कि वीरेंद्र सिंह बसोया एक अंतरराष्ट्रीय ड्रग सिंडिकेट का मुख्य सरगना (मास्टरमाइंड) बताया जा रहा है, जो लंबे समय से कानून की गिरफ्त से दूर था। उसकी वापसी को भारत की सुरक्षा एजेंसियों के लिए एक बड़ी कामयाबी माना जा रहा है।