Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    कर्नाटक: यादगीर की फैक्ट्री में केमिकल लीक होने से हादसा, तीन मजदूरों की दम घुटने से मौत; दो की हालत गंभीर

    Updated: Wed, 05 Aug 2026 10:07 AM (IST)

    यादगीर के कदेचुर-बडियाल इंडस्ट्रियल एरिया की एक फैक्ट्री में केमिकल लीक होने से तीन मजदूरों की दम घुटने से मौत हो गई ...और पढ़ें

    यह तस्वीर एआई द्वारा जनरेट की गई है

    यह तस्वीर एआई द्वारा जनरेट की गई है

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    डिजिटल डेस्क, यादगीर। कर्नाटक की एक फैक्ट्री में मंगलवार बड़ा हादसा हो गया। यहां फैक्ट्री में केमिकल लीक होने से 3 मजदूरों का दम घुट गया और उनकी मौत हो गई। मामला कदेचुर-बडियाल इंडस्ट्रियल एरिया का है।

    मृतक तेलंगाना और मध्य प्रदेश के रहने वाले थे। उनकी पहचान तेलंगाना के महबूबनगर जिले के कटला गणेश और मध्य प्रदेश के कटनी जिले के विक्रम सिंह गोंडा और संजय सिंह गोंडा के तौर पर हुई है।

    पुलिस ने बुधवार को मामले की जानकारी दी। पुलिस के मुताबिक, इस घटना में दो लोग घायल भी हो गए। दोनों ही आंध्र प्रदेश के निवासी है। दोनों घायलों की की पहचान आंध्र प्रदेश के अनंतपुर जिले के रहने वाले हैं। दोनों का अस्पताल में उनका इलाज चल रहा है।

    इस घटना के बाद फैक्ट्री में कामकाज रोक दिया गया। सैदापुर पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज कर लिया गया है और आगे की जांच जारी है।

    यह भी पढ़ें- 11 देसी पिस्टल, 15 मैगजीन... भागलपुर में मिनी गन फैक्ट्री का भंडाफोड़, 4 कारीगर गिरफ्तार