विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 09, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

एक्जिट पोल के नतीजे भाजपा-कांग्रेस के लिए चिंता का विषय: दिग्विजय

By Kamal VermaEdited By:
Updated: Mon, 09 Feb 2015 02:59 PM (IST)

दिल्‍ली विधानसभा चुनाव में मतदान के बाद आए एक्जिट पोल से कांग्रेस बेहद डरी हुई है। वहीं भाजपा को भी इन नतीजों ने आहत किया है। अपनी-अपनी जीत का दावा ठाेक रहे दोनों दलों ने कहीं न कहीं अपनी हार स्‍वीकार कर ली है। कांग्रेस के महासचिव दिग्विजय सिंह ने

News Article Hero Image

नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा चुनाव में मतदान के बाद आए एक्जिट पोल से कांग्रेस बेहद डरी हुई है। वहीं भाजपा को भी इन नतीजों ने आहत किया है। अपनी-अपनी जीत का दावा ठाेक रहे दोनों दलों ने कहीं न कहीं अपनी हार स्वीकार कर ली है। कांग्रेस के महासचिव दिग्विजय सिंह ने एक्जिट पोल के नतीजों पर पहली बार चुप्पी तोड़ी है। उन्होंने कहा है कि वह इन नतीजों पर यकीन नहीं करते हैं, लेकिन यदि यह नतीजे सच होते हैं तो यह कांग्रेस के लिए चिंता का विषय होगा।

दिग्विजय ने माना है कि एक्जिट पोल के नतीजे कांग्रेस को मुश्किल में डाल सकते हैं, लेकिन भाजपा को भी इसमें खुश होने की जरूरत नहीं है। उनका मानना है कि यदि यही नतीजे मतगणना के बाद सामने आते हैं तो भाजपा को भी आत्मचिंतन करना होगा। इससे पहले दिल्ली में कांग्रेस का चेहरा बनकर चुनावी मैदान में उतरे अजय माकन ने कहा कि चुनाव के नतीजों की जिम्मेदारी उनकी होगी।

दिल्ली चुनाव के बाद रणनीति बनाने में जुटी पार्टियां

एक्जिट पोल के सर्वे में कांग्रेस को औसतन दो सीट मिलती हुई दिखाई गई हैं। वहीं अजय माकन की स्थिति को भी बेहद खराब बताया गया है। मीडिया रिपोर्ट की मानें तो दिल्ली चुनाव में कांग्रेस के बड़े दिग्गज और पूर्व में मंत्री रहे कई नेताओं को हार का मुंह देखना पड़ सकता है। वहीं भाजपा की स्थिति भी कमोबेश ऐसी ही है।

पढ़ें: एक्जिट पोल में आप, आंतरिक सर्वे में भाजपा को जीत का भरोसा

तीन स्तरीय सुरक्षा में कैद ईवीएम, कल होगी मतगणना