विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 26, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

ATM की गलती से ग्राहकों की चांदी, सिर्फ एक घंटे में लोगों के हाथ लगे 8 लाख

By Mohit TanwarEdited By:
Updated: Mon, 26 Dec 2016 12:30 PM (IST)

बैंक के एटीएम पर इतनी लंबी लाइन के बारे में जानकर अधिकारियों ने पूछताछ की और गड़बड़ी के बारे में बैंक अधिकारियों को सूचित किया।

सांकेतिक चित्र
सांकेतिक चित्र

हैदराबाद, जेएनएन। शमशाबाद में राजीव गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे में एक एटीएम के बाहर अचानक लोगों की लाइन लग गई। दरअसल, शनिवार शाम को एटीएम 100 रुपए के नोट की जगह 500-500 के नए नोट निकल रहे थे।

जैसे ही हवाई यात्रियों को इसका पता चला वे कोटक महिंद्रा बैंक के इस एटीएम के बाहर लाइन में खड़े हो गए। महज एक घंटे के अंदर ही 8 लाख रुपए से ज्यादा मशीन से निकल चुके थे।

अचानक बैंक के एटीएम पर इतनी लंबी लाइन के बारे में जानकर अधिकारियों ने पूछताछ की और गड़बड़ी के बारे में बैंक के अधिकारियों को सूचित किया। बैंक का स्टाफ करीब रात 9 बजे हवाई अड्डे के लिए रवाना हुआ और एटीएम को अस्थायी रूप से बंद कर दिया।

पढ़ें- एटीएम से मिलता रहा कैश, कतारें हुई कम

हवाई अड्डे के एक सुरक्षा अधिकारी ने बताया कि एक यात्री 2,500 रुपए निकाले। उसे 2,000 रुपए का एक नोट और 100-100 रुपए के पांच नोटों की बजाय 500-500 रुपए के पांच नोट मिले। शमशाबाद शाखा के एक अधिकारी ने कहा कि यह ऑफ साइट एटीएम रखरखाव एजेंसी वाली आउटसोर्सिंग एजेंसियों के कर्मचारियों की गलती थी।

वसूल लिए जाएंगे ज्यादा निकले नोट

वे गलती से 100 रुपए के स्लॉट में 500 रुपए के मूल्यवर्ग के नोट रख गए थे। हम इस मामले की जांच कर रहे हैं और संबंधित ग्राहक के बैंक के साथ मामले को साझा करके एटीएम से निकले ज्यादा नोटों को वसूल कर लिया जाएगा।

पढ़ें- ATM की लाइनों में मरने वालों को अखिलेश ने बांटे चेक

अधिकारी ने कहा कि डेटाबेस का इस्तेमाल करके बैंक अतिरिक्त राशि की वसूली कर लेगा। वहीं, एटीएम का रखरखाव करने वाली एजेंसी ने इस मामले की गलती अपने कंधे पर लेने से इंकार कर दिया। उसने कहा कि गलती इंजीनियर की है, जो मशीन में कैश भरता है।