यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 25, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
एटीएम से मिलता रहा कैश, कतारें हुई कम
बैंकों में छुट्टी होने के कारण कैश के लिए लोगों को एटीएम का सहारा रहा। रोजाना की तरहएटीएम पर भी लंबी लाइन देखने को नहीं मिली।

देहरादून, [जेएनएन]: शनिवार को बैंकों में छुट्टी होने के कारण कैश के लिए लोगों को एटीएम का सहारा रहा। हालांकि एटीएम पर भी रोजाना की तरह लंबी लाइन देखने को नहीं मिली। पीएनबी व एसबीआइ के अधिकांश एटीएम से लोगों को कैश मिलता रहा।
बैंकों में रविवार तक छुट्टी है। लोगों की सहूलियत के लिए प्रमुख बैंक पीएनबी व एसबीआइ ने अपने 90 फीसद एटीएम में कैश फीड किया है। इसमें दो से ढाई हजार तक की निकासी की सुविधा मिल रही है। हालांकि धीरे-धीरे एटीएम भी पर भीड़ कम होती नजर आ रही है। आम दिनों की तरह एटीएम पर कैश के लिए मारामारी नजर नहीं आई।
पढ़ें:-नोटबंदी: थोड़े बदले हालात, सोमवार से आस
वहीं अन्य बैंकों के एटीएम दिनभर ठप रहे। ग्रामीण क्षेत्रों में जहां आउटसोर्स एजेंसी एटीएम में कैश फीड करती हैं, वहां जरूर एटीएम खाली रहे। बैंक अधिकारियों का कहना है कि एटीएम में 2000 रुपये के नए नोट के साथ 500 रुपये का नोट भी मिलने से लोगों को सुविधा मिल रही है।
पढ़ें: पांच हजार से ज्यादा नकदी पर बैंक अफसरों की सवालों की बौछार
बैंकों में भी व्यवस्था धीरे-धीरे पटरी पर आने लगी है। अगले सप्ताह तक आरबीआइ से और करेंसी आने की उम्मीद है। इससे बचत व चालू खाते पर अधिकतम निकासी की सुविधा ज्यादा से ज्यादा लोगों को मिल सकेगी।
पढ़ें: देहरादून में कारोबारी के पास मिली 80 हजार की नई करेंसी

