होर्मुज में जहाजों पर फायरिंग से लेकर ट्रंप के 'धरती पर नरक' वाले पोस्ट तक... भारत सरकार का आया जवाब
भारत सरकार ने होर्मुज जलडमरूमध्य में जहाजों पर फायरिंग के बाद भारतीय नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित की है। विदेश मंत्रालय ने ट्रंप के पोस्ट और क्रिप्टो ...और पढ़ें

होर्मुज में फायरिंग के बीच भारतीय सुरक्षित (फोटो सोर्स- सोशल मीडिया)

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में दो विदेशी जहाजों पर हुई फायरिंग के बीच भारत सरकार ने कहा है कि उन पर मौजूद भारतीय नागरिक पूरी तरह सुरक्षित हैं। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने बताया कि भारतीय जहाजों की सुरक्षित आवाजाही के लिए ईरान सरकार से लगातार संपर्क में हैं।
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जयसवाल ने स्पष्ट किया है कि होर्मुज में जिन दो जहाजों पर फायरिंग हुई थी, वो दोनों विदेशी जहाजा हैं। इन जहाजों के चालक दल में कुछ भारतीय हैं। वे सभी सुरक्षित हैं।
ट्रंप के पोस्ट पर MEA का जवाब
#WATCH दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा एक पोस्ट को री-शेयर किए जाने पर, जिसमें भारत और चीन को 'धरती पर नरक' कहा गया था, MEA के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा, "हमने कुछ रिपोर्ट्स देखी हैं। मैं बस इतना ही कहूंगा।" pic.twitter.com/TtfnuuY7Hq
— ANI_HindiNews (@AHindinews) April 23, 2026
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप द्वारा एक पोस्ट को री-शेयर किए जाने पर, जिसमें भारत और चीन को 'धरती पर नरक' कहा गया था, MEA के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने जवाब देते हुए कहा, "हमने कुछ रिपोर्ट्स देखी हैं। मैं बस इतना ही कहूंगा।"
ट्रंप की विवादित टिप्पणी पर भारत ने पहली प्रतिक्रिया दी है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा कि सरकार ने इस मामले से जुड़ी रिपोर्ट्स देखी हैं, लेकिन इस पर विस्तार से कुछ कहने से परहेज किया।
यह मामला तब सामने आया जब ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एक एंटी-इमिग्रेशन पोस्ट शेयर किया, जिसमें भारत और चीन के लिए आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल किया गया था। उस पोस्ट में दावा किया गया कि अमेरिका में जन्म लेने वाले बच्चे नागरिक बन जाते हैं और फिर अपने परिवार को भारत, चीन या अन्य देशों से बुला लेते हैं।
पोस्ट में लगाए गए विवादित आरोप
पोस्ट में यह भी कहा गया कि अब अमेरिका में अंग्रेजी कम बोली जाती है और नए प्रवासियों में देश के प्रति पहले जैसी निष्ठा नहीं है। इसके अलावा, रोजगार और इमिग्रेशन सिस्टम में भारत और चीन के लोगों का प्रभाव होने का भी आरोप लगाया गया। पोस्ट में यह भी कहा गया कि पहले यूरोप से आने वाले प्रवासियों का समाज में बेहतर समावेश होता था, लेकिन अब अमेरिका 'मेल्टिंग पॉट' से 'कैश इन पॉट' बन गया है।
खबरें और भी
कांग्रेस का कड़ा विरोध
इस टिप्पणी पर कांग्रेस पार्टी ने कड़ी प्रतिक्रिया दी और इसे बेहद अपमानजनक और भारत विरोधी बताया। पार्टी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से इस मुद्दे को अमेरिका के सामने उठाने की मांग की और कहा कि यह बयान हर भारतीय को आहत करता है। कांग्रेस ने यह भी आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री मोदी ने ट्रंप के ऐसे बयानों पर अब तक चुप्पी साध रखी है, जबकि उन्हें इस पर सख्त प्रतिक्रिया देनी चाहिए।
इसके साथ ही, सरकार ने उन खबरों को भी सिरे से खारिज कर दिया है, जिनमें कहा जा रहा था कि भारतीय-ध्वज वाले तेल टैंकर सनमार हेराल्ड के कप्तान ने सुरक्षित रास्ता पाने के लिए कुछ लोगों को भुगतान किया था। जहाजरानी मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने स्पष्ट किया कि पश्चिम एशिया में युद्ध शुरू होने के बाद होर्मुज से गुजरने वाले किसी भी भारतीय जहाज ने किसी को कोई भुगतान नहीं किया है।
'क्रिप्टो पेमेंट' की खबरें फर्जी
सोशल मीडिया पर यह दावा किया जा रहा था कि जहाज के कप्तान ने क्रिप्टोकरेंसी के जरिए पैसे दिए थे, लेकिन वह ठगों के झांसे में आ गया। हालांकि, जहाजरानी मंत्रालय के अतिरिक्त सचिव मुकेश मंगल ने इन दावों को पूरी तरह “फेक न्यूज” बताया और कहा कि ऐसा कुछ नहीं हुआ है। सरकार ने दोहराया कि भारतीय जहाजों की आवाजाही पूरी तरह सुरक्षित और नियमों के तहत हो रही है।
फ्रांस के एलान का भारत ने किया स्वागत
10 अप्रैल 2026 से प्रभावी रूप से, साधारण पासपोर्ट रखने वाले भारतीय नागरिकों को अब फ्रांस के क्षेत्र में स्थित हवाई अड्डों के अंतरराष्ट्रीय ट्रांजिट क्षेत्र से गुजरते समय एयरपोर्ट ट्रांजिट वीजा रखने की आवश्यकता नहीं होगी। यह प्रावधान उन यात्रियों पर लागू होता है जो किसी तीसरे देश की यात्रा के दौरान फ्रांस के किसी हवाई अड्डे पर लेओवर के समय अंतरराष्ट्रीय ट्रांजिट क्षेत्र में ही रहते हैं।
MEA प्रवक्ता ने कहा, "10 अप्रैल 2026 से जिन भारतीय नागरिकों के पास साधारण पासपोर्ट है, उन्हें अब फ्रांस के इलाके में मौजूद एयरपोर्ट के इंटरनेशनल जोन से गुजरते समय एयरपोर्ट ट्रांजिट वीजा रखने की जरूरत नहीं है।”
बंद है होर्मुज, तेल-गैस की सप्लाई पर हो रहा बड़ा असर... कौन-कौन से हैं वैकल्पिक रास्ते?