Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    'रांची और जंतर-मंतर प्रोटेस्ट को एक तराजू पर तौलकर देखें', विपक्ष की चुप्पी पर भाजपा की चुटकी

    Updated: Mon, 10 Aug 2026 08:40 PM (IST)

    भाजपा ने रांची में परीक्षा और नियुक्तियों में गड़बड़ी को लेकर चल रहे छात्र आंदोलन पर विपक्ष, खासकर कांग्रेस की चुप्पी पर सवाल उठाए हैं। ...और पढ़ें

    भाजपा ने रांची छात्र आंदोलन पर विपक्ष की चुप्पी पर सवाल उठाए

    भाजपा ने रांची छात्र आंदोलन पर विपक्ष की चुप्पी पर सवाल उठाए

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    जागरण ब्यूरो, नई दिल्ली। छात्रों के मुद्दे पर दिल्ली में प्रदर्शन के बाद अब रांची में परीक्षा से लेकर नियुक्तियों में गड़बड़ी को लेकर आंदोलन चल रहा है। इस पर विपक्ष, खास तौर पर कांग्रेसी की चुप्पी को लेकर भाजपा ने न सिर्फ सवाल उठाए हैं, बल्कि विपक्ष पर युवाओं को भ्रमित करने के आरोप भी लगाए हैं।

    रांची आंदोलन पर विपक्ष की चुप्पी पर सवाल उठाए

    भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी ने दोनों आंदोलन के अंतर समझाते हुए देश के युवाओं से अपील की है कि वह दिल्ली और रांची के छात्र आंदोलन को एक तराजू पर तौलकर देखें। साथ ही गंभीर आरोप लगाया कि छात्र हित पर विपक्ष का सिर्फ मुखौटा है, वास्तविक उद्देश्य शत-प्रतिशत राजनीति, छात्रों को भ्रमित करना और देश में अस्थिरता पैदा करना है।

    भाजपा सांसद ने दावा किया कि रांची में छात्र अपने मुद्दों को लेकर शांतिपूर्ण और मर्यादित संघर्ष कर रहे हैं। वहां न तो अमर्यादित भाषा है, न गाली-गलौज है, न वहां अज्ञात माध्यमों से सुविधाएं पहुंचाई जा रही हैं और न वहां पिकनिक जैसा माहौल है।

    विपक्ष पर राजनीतिक स्वार्थ साधने का आरोप

    झारखंड में आरोप सिर्फ पेपर लीक का नहीं है, बल्कि आरोप है कि वहां सरकार के साथ सेटिंग कर नौकरियां दी जाती थीं और सरकार उनको नियुक्ति पत्र देती थी। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष पर निशाने साधते हुए त्रिवेदी ने कहा कि इतनी गंभीर बात होने के बावजूद राहुल गांधी को झारखंड के छात्रों की गूंज सुनाई नहीं दे रही है। जो कोटा से लेकर प्रयागराज तक दहाड़ते थे, वह रांची में मिमियाते भी दिखाई नहीं दिए।

    खबरें और भी

    यह दर्शाता है कि राहुल गांधी का उद्देश्य छात्र हितों की बात करना नहीं, बल्कि अपने राजनीतिक स्वार्थों की पूर्ति करना है। युवा यदि दोनों आंदोलनों को एक तराजू पर तौलकर देखेंगे तो समझ आ जाएगा कि जो छात्र हितों की बात करते हैं, वह उनका मुखौटा है और इसके पीछे असली चेहरा है।

    यह भी पढ़ें- रांची में एक तरफ गूंज रहे नारे, दूसरी तरफ बीच सड़क साबुन लगाकर नहाते दिखे बच्चे; वीडियो वायरल

    यह भी पढ़ें- झारखंड विधानसभा की चौखट तक पहुंचा आंदोलन, छात्रों ने तोड़ी 8 लेवल की बैरिकेडिंग; बेबस दिखी रांची पुलिस