असम: CM हिमंत ने पूजा-बिहू पर फ्री LPG सिलेंडर का किया वादा, कांग्रेस ने लगाया आचार संहिता के उल्लंघन का आरोप
चराइदेव में एक चुनावी रैली के दौरान असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने बिहू और दुर्गा पूजा पर मुफ्त एलपीजी सिलेंडर देने का वादा किया है। ...और पढ़ें
HighLights
मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने मुफ्त एलपीजी सिलेंडर का वादा किया
बिहू और दुर्गा पूजा के अवसर पर मिलेगा एक-एक सिलेंडर
कांग्रेस ने इसे आचार संहिता का उल्लंघन बताया, चुनाव आयोग चुप
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने शनिवार को बिहू और दुर्गा पूजा के दौरान हर व्यक्ति को एक-एक फ्री एलपीजी सिलिंडर देने का वादा किया है। इस घोषणा के समय पूरे राज्य में कुकिंग गैस वितरकों के बाहर लंबी कतारें देखी जा रही थीं।
सरमा शनिवार को चराइदेव जिले के महमोरा निर्वाचन क्षेत्र में भाजपा उम्मीदवार सूरज दिहिंगिया के समर्थन में आयोजित चुनावी रैली को संबोधित कर रहे थे। रैली में उन्होंने कहा कि बिहू और दुर्गा पूजा में हम लोगों को एक-एक गैस सिलिंडर फ्री में देंगे। इन दो सिलिंडरों का भुगतान मामा करेंगे।
BJP की सत्ता में वापसी पर अन्य वादे
मुख्यमंत्री ने सभा को बताया कि अगर भाजपा सत्ता में वापस आती है, तो मुफ्त चावल जारी रहेगा। साथ ही दाल, चीनी, नमक और सरसों का तेल भी रियायती दरों पर उपलब्ध कराया जाएगा।
कांग्रेस ने इस घोषणा पर कड़ी प्रतिक्रिया दी है। असम कांग्रेस मीडिया विभाग के अध्यक्ष बेदाब्रत बोरा ने इसे आदर्श आचार संहिता का स्पष्ट उल्लंघन बताया।
बोरा ने आरोप लगाया कि चुनाव की तारीखें घोषित होने के बाद मुख्यमंत्री की मुख्य भूमिका कानून-व्यवस्था और आपदाओं की देखभाल करना होती है। उन्होंने कहा कि कानूनी तौर पर वे कोई नई योजना या बोर्ड परीक्षा के नतीजों की तारीखें घोषित नहीं कर सकते, लेकिन वे ऐसा कर रहे हैं।
खबरें और भी
बेदाब्रत बोरा ने इस घोषणा के बाद चुनाव आयोग के चुप रहने पर भी आश्चर्य व्यक्त किया है। हालांकि, चुनाव अधिकारियों ने कहा है कि उन्हें अभी तक मुख्यमंत्री द्वारा आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन की कोई शिकायत प्राप्त नहीं हुई है।