Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    नीति आयोग के CEO बनाए गए अनुराग जैन, केंद्र सरकार ने जारी किया आदेश

    Updated: Wed, 22 Jul 2026 09:10 PM (IST)

    केंद्र सरकार ने मध्य प्रदेश के मुख्य सचिव अनुराग जैन को नीति आयोग का नया सीईओ नियुक्त किया है। इस संबंध में आधिकारिक आदेश जारी कर दिया गया है। ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    HighLights

    1. अनुराग जैन नीति आयोग के नए मुख्य कार्यकारी अधिकारी बने।

    2. अनुराग जैन पूर्व में मध्य प्रदेश के मुख्य सचिव के पद पर थे।

    3. केंद्र सरकार ने उनकी नियुक्ति का आधिकारिक आदेश जारी किया।

    डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। मध्य प्रदेश के मुख्य सचिव अनुराग जैन को नीति आयोग का CEO नियुक्त किया गया है। इसके साथ ही पांच महीने से चल रही अंतरिम व्यवस्था खत्म हो गई, जिसके तहत निधि छिब्बर अतिरिक्त प्रभार के तौर पर यह पद संभाल रही थीं।

    कैबिनेट की नियुक्ति समिति (ACC) ने भारत सरकार के सचिव के पद और वेतनमान पर अनुराग जैन की नियुक्ति को मंजूरी दी।

    IAS अधिकारी अनुराग जैन बने नीति आयोग के CEO

    केंद्र सरकार ने बुधवार को 1989 बैच के मध्य प्रदेश कैडर के IAS अधिकारी अनुराग जैन को नीति आयोग का मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) नियुक्त किया।

    कार्मिक और प्रशिक्षण विभाग (DoPT) के अनुसार, उनका कार्यकाल कार्यभार संभालने की तारीख से शुरू होगा और कुल दो साल या अगले आदेश तक जारी रहेगा।

    अनुराम जैन ने नीति आयोग के डेवलपमेंट मॉनिटरिंग एंड इवैल्यूएशन ऑफिस (DMEO) की महानिदेशक निधि छिब्बर की जगह ली है।

    छिब्बर, B.V.R. सुब्रह्मण्यम का कार्यकाल बढ़ाए जाने के बाद उसके खत्म होने पर 24 फरवरी, 2026 से CEO का अतिरिक्त प्रभार संभाल रही थीं। उनसे कहा गया था कि वे नियमित अधिकारी की नियुक्ति होने तक इस भूमिका में बनी रहें।

    छत्तीसगढ़ कैडर के 1987 बैच के रिटायर्ड IAS अधिकारी सुब्रह्मण्यम को फरवरी 2023 में नीति आयोग का CEO नियुक्त किया गया था।

    IAS अधिकारी सुब्रह्मण्यम के शुरुआती दो साल के कार्यकाल को एक साल के लिए बढ़ाया गया था, जो इस साल फरवरी में खत्म हुआ। इसके बाद निधि छिब्बर अतिरिक्त प्रभार के तौर पर यह पद संभाल रही थीं।

    यह भी पढ़ें- भारत की चीन को दो टूक, जयशंकर ने उठाया India-China बॉर्डर पर शांति का मुद्दा