CJP प्रोटेस्ट के लिए बंगाल से विमानों में लाए जा रहे CRPF के जवान, तत्काल तैनाती के आदेश
गृह मंत्रालय ने कॉकरोच जनता पार्टी के आंदोलन और अन्य राजनीतिक प्रदर्शनों के मद्देनजर दिल्ली में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने के लिए सीआरपीएफ की 20 अतिर ...और पढ़ें

दिल्ली में CRPF की 20 अतिरिक्त कंपनियां तैनात करने का आदेश (फोटो-पीटीआई)
HighLights
गृह मंत्रालय ने दिल्ली में 20 अतिरिक्त CRPF कंपनियां तैनात कीं।
कॉकरोच जनता पार्टी के आंदोलन और प्रदर्शनों के कारण सुरक्षा बढ़ी।
बंगाल से लाई गईं कंपनियां, हिंसक झड़पों को रोकने का लक्ष्य।
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। कॉकरोच जनता पार्टी के आंदोलन और विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रदर्शनों के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने के लिए केंद्र ने सीआरपीएफ की 20 अतिरिक्त कंपनियां दिल्ली में तैनात करने का आदेश दिया है।
अधिकारियों ने बताया कि गृह मंत्रालय ने मंगलवार रात इन कंपनियों को राष्ट्रीय राजधानी में तत्काल तैनात करने का आदेश दिया था। इसके बाद केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRP) की 20 कंपनियों को बंगाल से विमानों के जरिये दिल्ली लाया जा रहा है।
दिल्ली में सीआरपीएफ की तैनाती
अधिकारियों ने बताया कि हाल के विरोध प्रदर्शनों के दौरान हिंसक झड़प की कई घटनाओं को देखते हुए इन कंपनियों की तत्काल तैनाती जरूरी हो गई थी।
इन कंपनियों को कुछ महीने पहले बंगाल विधानसभा चुनाव के लिए तैनात किया गया था और राज्य सरकार के अनुरोध पर उन्हें चुनाव के बाद भी वहीं तैनात रहने को कहा गया था। सीआरपीएफ की एक कंपनी में लगभग 100 जवान होते हैं।
यह भी पढ़ें- जंतर-मंतर पर पथराव करने के मामले में दो और एफआईआर दर्ज; 4 पुलिसकर्मी हुए थे घायल
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन और 20 जुलाई से शुरू हुए संसद के मानसून सत्र को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने के लिए केंद्र सरकार ने दिल्ली पुलिस को सीआरपीएफ और उसकी दंगारोधी इकाई 'रैपिड एक्शन फोर्स' की लगभग 30 कंपनियां उपलब्ध कराई हैं।