Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    जंतर-मंतर पर पथराव करने के मामले में दो और एफआईआर दर्ज; 4 पुलिसकर्मी हुए थे घायल

    Updated: Thu, 23 Jul 2026 09:36 AM (IST)

    दिल्ली के जंतर-मंतर पर पथराव मामले में पुलिस ने दो और एफआईआर दर्ज की हैं। कॉकरोच जनता पार्टी के हिंसक प्रदर्शन में चार सुरक्षाकर्मी घायल हुए थे, जिसके ...और पढ़ें

    HighLights

    1. जंतर-मंतर पथराव: पुलिस ने दो और एफआईआर दर्ज कीं।

    2. कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन में चार सुरक्षाकर्मी घायल हुए।

    3. पुलिस ने लाठीचार्ज और आंसू गैस का प्रयोग कर स्थिति संभाली।

    जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली में जंतर-मंतर पर पथराव करने के मामले में पुलिस ने दो और एफआईआर दर्ज की है। कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी, CJP) का प्रदर्शन बुधवार को हिंसक हो गया, जिसमें कई पुलिसकर्मी घायल हो गए थे।

    पुलिस ने लाठीचार्ज कर पाया था काबू

    इसके बाद पुलिस की और से भी बल का प्रयोग किया गया। पुलिस ने लाठीचार्ज और आंसू गैस का इस्तेमाल कर स्थिति को नियंत्रित किया।

    जंतर-मंतर और संसद मार्ग पर पुलिसकर्मियों पर दो बार अचानक जमकर पथराव किया गया, जिसमें दो एसीपी समेत चार पुलिसकर्मी घायल हो गए थे।

    पुलिसकर्मियों को बुरी तरह पीटा

    बताया गया कि चारों पुलिसकर्मियों को भीड़ ने चारों ओर से घेरकर अचानक जमीन पर गिराकर बुरी तरीके से पिटाई शुरू कर दी थी, उसके बाद पत्थर फेंकने शुरू कर दिए थे।

    वहीं, हालत को काबू में करने के लिए पुलिस और आरएएफ को लाठीचार्ज करना पड़ा और आंसू गैस के गोले छोड़ने पड़े। प्रदर्शनकारी पूरी तरीके से हिंसक होते जा रहे हैं।

    तीन दिन से रोज दोपहर में हो रहा बवाल

    पिछले तीन दिनों से देखा जा रहा है कि दोपहर 12 से 1 बजे के आसपास बड़ी संख्या में भीड़ पहुंचती है और भीड़ में शामिल प्रदर्शनकारी जंतर-मंतर पर बवाल कर निकल जाते हैं। पुलिस को शक है कि ये भीड़ सीलमपुर, दिल्ली छह, जाफदाबाद, निजामुद्दीन, जामिया और शहीनबाग आदि मुस्लिम बाहुल्य इलाके से आ रही है। ये लोग देर रात तक रुक-रुककर पुलिस को निशाना बनाते हैं।

    यह भी पढ़ें- CJP Protest: जंतर-मंतर पहुंचने को प्रदर्शनकारियों को एप से दी जा रही कैब की सुविधा

    अब तक 12 FIR दर्ज

    पुलिस के अनुसार, बार पथराव करने पर कनॉट प्लेस थाने में कल और आज कई एफआईआर दर्ज की जा चुकी है। अब एफआईआर की संख्या 12 हो गई है। सारे केस को क्राइम ब्रांच में ट्रांसफर किया जा सकता है।