Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    उत्तर प्रदेश में एक और भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी, गन्ना पर्यवेक्षक के 1182 पदों पर आवेदन इस डेट से होंगे स्टार्ट

    Updated: Wed, 13 May 2026 05:45 PM (IST)

    उत्तर प्रदेश में गन्ना पर्यवेक्षक यानी कि Cane Supervisor के 1182 रिक्त पदों पर भर्ती निकाली गई है जिसके लिए आवेदन 7 जुलाई स्टार्ट की जाएगी। ...और पढ़ें

    upsssc vacancy 2026 notification

    upsssc vacancy 2026 notification

    HighLights

    1. यूपी गन्ना पर्यवेक्षक के 1182 पदों पर भर्ती का एलान।

    2. 7 जुलाई से 28 जुलाई तक रहेगा ऑनलाइन आवेदन का मौका।

    जॉब डेस्क, नई दिल्ली। सरकारी नौकरी का सपना देख रहे युवाओं के लिए खुशखबरी है। उत्तर प्रदेश में गन्ना पर्यवेक्षक के 1182 रिक्त पदों को भरने के लिए नोटिफिकेशन जारी किया गया है। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) की ओर से इस भर्ती के लिए आवेदन 7 जुलाई 2026 से स्टार्ट किये जायेंगे। आवेदन स्टार्ट होने के बाद उम्मीदवार फॉर्म ऑफिशियल वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाकर भर सकेंगे।

    महत्वपूर्ण तिथियां

    विज्ञापन के प्रकाशन की डेट 12 मई 2026
    ऑनलाइन आवेदन एवं शुल्क जमा करने की प्रारंभिक तिथि 07 जुलाई 2026
    ऑनलाइन आवेदन शुल्क जमा करने और आवेदन सबमिट करने की अंतिम तिथि 28 जुलाई 2026
    शुल्क समायोजन एवं आवेदन में संशोधन की अंतिम तिथि 04 अगस्त 2026

    पात्रता एवं मापदंड

    1. इस भर्ती में शामिल होने के लिए UPSSSC PET 2025 का स्कोरकार्ड होना चाहिए।
    2. भारत में विधि द्वारा स्थापित किसी विश्वविद्यालय/ संस्थान से से कृषि विज्ञान में ग्रेजुएशन डिग्री प्राप्त की हो।
    3. कंप्यूटर संचालन में डी0ओ0ई0ए0सी0सी0 (DOEACC) सोसाइटी द्वारा प्रदान किया गया CCC प्रमाण-पत्र।
    4. 1 जुलाई 2026 को ध्यान में रखकर अभ्यर्थी की न्यूनतम आयु 21 वर्ष एवं अधिकतम उम्र 40 साल से ज्यादा न हो। आरक्षित श्रेणी से आने वाले अभ्यर्थियों को ऊपरी उम्र में नियमानुसार छूट मिलेगी।

    एप्लीकेशन फीस

    इस भर्ती में आवेदन पत्र भरने के साथ सभी वर्ग के उम्मीदवारों को केवल 25 रुपये शुल्क जमा करना होगा। फीस का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से किया जा सकता है।

    नोटिफिकेशन डाउनलोड करने के लिए यहां क्लिक करें। 

    चयन प्रक्रिया

    इस भर्ती में चयन लिखित परीक्षा के माध्यम से किया जायेगा। प्रश्न पत्र में 100 अंकों के लिए कुल 100 प्रश्न पूछे जायेंगे जिसे हल करने के लिए 2 घंटे यानी कि 120 मिनट का समय दिया जायेगा। इस परीक्षा में माइनस मार्किंग भी रहेगी। प्रत्येक गलत उत्तर देने पर 0.25 अंक की कटौती की जाएगी। भर्ती से जुड़ी विस्तृत डिटेल के लिए अभ्यर्थी ऑफिशियल नोटिफिकेशन का अवलोकन कर सकते हैं।

    यह भी पढ़ें- RRB ALP Bharti 2026: रेलवे असिस्टेंट लोको पायलट के 11127 पदों पर आवेदन इस डेट से होंगे स्टार्ट, 10th-ITI पास भर सकेंगे फॉर्म 

    खबरें और भी