Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    RRB ALP Bharti 2026: रेलवे असिस्टेंट लोको पायलट के 11127 पदों पर आवेदन इस डेट से होंगे स्टार्ट, 10th-ITI पास भर सकेंगे फॉर्म

    Updated: Mon, 11 May 2026 01:13 PM (IST)

    आरआरबी एएलपी भर्ती 2026 के लिए 15 मई से आवेदन स्टार्ट होने वाले हैं। भर्ती में शामिल होने के लिए केवल ऑनलाइन माध्यम से फॉर्म भरा जा सकेगा। ...और पढ़ें

    RRB ALP Vacancy 2026

    RRB ALP Vacancy 2026

    HighLights

    1. रेलवे में असिस्टेंट लोको पायलट के बंपर पदों पर भर्ती का एलान।

    2. आवेदन 15 मई से होंगे स्टार्ट।

    जॉब डेस्क, नई दिल्ली। रेलवे में सरकारी नौकरी का सपना देख रहे युवाओं के लिए खुशखबरी है। रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड (RRB) की ओर से असिस्टेंट लोको पायलट (ALP) के 11127 रिक्त पदों को भरने के लिए भर्ती निकाली गई है। शॉर्ट नोटिफिकेशन के मुताबिक इस वैकेंसी के लिए आवेदन प्रक्रिया 15 मई से स्टार्ट की जाएगी जो निर्धारित अंतिम तिथि 14 जून 2026 तक जारी रहेगी।

    फॉर्म भरने से पहले जान लें योग्यता

    रेलवे एएलपी भर्ती 2026 में आवेदन के लिए अभ्यर्थी का मान्यता प्राप्त बोर्ड/ संस्थान से 10वीं के साथ आईटीआई पास होना अनिवार्य है अथवा उम्मीदवार ने 10वीं के साथ इंजीनियरिंग में डिप्लोमा प्राप्त किया हो। जिन उम्मीदवारों ने इंजीनियरिंग डिग्री प्राप्त की है वे भी इस भर्ती में आवेदन के लिए पात्र होंगे।
    उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 18 वर्ष से कम एवं अधिकतम आयु 30 साल से ज्यादा नहीं होनी चाहिए। ऊपरी उम्र में ओबीसी को 3 एवं एससी/ एसटी वर्ग को 5 वर्ष की छूट दी जाएगी। इसके साथ ही अन्य आरक्षित वर्ग एवं भूतपूर्व सैनिकों भी ऊपरी आयु में नियमानुसार छूट दी जाएगी।

    एप्लीकेशन फीस

    इस भर्ती में आवेदन पत्र भरने के साथ अन्य सभी कैटेगरी से आने वाले उम्मीदवरों को 500 रुपये जमा करना होगा वहीं एससी/ एसटी/ एक्स सर्विसमैन/ ट्रांसजेंडर/ ईबीसी वर्ग को शुल्क के रूप में 250 रुपये का भुगतान करना होगा। फीस का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से किया जा सकेगा।

    कहां कितने पदों पर होगी भर्ती

    आपको बता दें कि इस भर्ती के लिए शॉर्ट नोटिफिकेशन जारी कर पदों की जानकारी पहले ही साझा की जा चुकी है। आप जोन वाइज पूरी डिटेल नीचे टेबल से देख सकते हैं।

    जोन पदों की संख्या
    मध्य रेलवे (Central Railway) 1400
    पूर्व मध्य रेलवे (East Central Railway) 700
    पूर्व तटीय रेलवे (East Coast Railway) 1625
    पूर्व रेलवे (Eastern Railway) 608**
    उत्तर मध्य रेलवे (North Central Railway) 457
    पूर्वोत्तर रेलवे (North Eastern Railway) 105
    पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे (Northeast Frontier Railway) 1276
    उत्तर रेलवे (Northern Railway) 740
    उत्तर पश्चिम रेलवे (North Western Railway) 600
    दक्षिण मध्य रेलवे (South Central Railway) 674
    दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे (South East Central Railway) 200
    दक्षिण पूर्व रेलवे (South Eastern Railway) 1531
    दक्षिण रेलवे (Southern Railway) 250
    दक्षिण पश्चिम रेलवे (South Western Railway) 200
    पश्चिम मध्य रेलवे (West Central Railway) 541
    पश्चिम रेलवे (Western Railway) 214
    चित्तरंजन लोकोमोटिव वर्क्स (CLW) 06*

    चयन प्रक्रिया

    इस भर्ती में चयनित होने के लिए उम्मीदवारों को पहले सीबीटी 1, सीबीटी 2 एग्जाम में भाग लेना होगा। दोनों चरणों में सफल होने के लिए बाद अभ्यर्थियों को कंप्यूटर आधारित योग्यता परीक्षा (CBAT), दस्तावेज सत्यापन (DV) और चिकित्सा परीक्षा (ME) से होकर गुजरना होगा। सभी चरणों के बाद चयनित अभ्यर्थियों की फाइनल लिस्ट जारी की जाएगी।

    यह भी पढ़ें- Bihar Police Bharti 2026: बिहार में सैप जवानों के 15821 पदों पर भर्ती का एलान, मंडल वाइज जानें रैली रिक्रूटमेंट की डेट

    खबरें और भी