विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

UKSSSC Recruitment 2026: जूनियर असिस्टेंट, क्लर्क-रजिस्ट्रार समेत ग्रुप-C के विभिन्न पदों पर आवेदन स्टार्ट, देखें पूरी डिटेल

Published: Tue, 08 Sep 2026 06:38 PM (IST)

उत्तराखंड में ग्रुप C के तहत आने वाले विभिन्न पदों के लिए आवेदन शुरू हो गए हैं। अभ्यर्थी भर्ती में ...और पढ़ें

UKSSSC Group C Vacnacy 2026

UKSSSC Group C Vacnacy 2026

HighLights

  1. उत्तराखंड में ग्रुप सी के विभिन्न पदों पर भर्ती का एलान।

  2. 7 अक्टूबर तक भरा जा सकता है ऑनलाइन फॉर्म।

जॉब डेस्क, नई दिल्ली। उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) द्वारा असिस्टेंट, क्लर्क रजिस्ट्रार समेत ग्रुप C के तहत विभिन्न पदों पर भर्ती निकाली गई है जिसके लिए आवेदन आज यानी 8 सितंबर से स्टार्ट कर दिए गए हैं। पात्र एवं इच्छुक अभ्यर्थी भर्ती में शामिल होने के लिए ऑनलाइन माध्यम से ऑफिशियल वेबसाइट ukssscrecruitment.in पर जाकर आवेदन प्रक्रिया पूर्ण कर सकते हैं। फॉर्म भरने की लास्ट डेट 7 अक्टूबर 2026 निर्धारित है।

करेक्शन एवं एग्जाम डेट

जो उम्मीदवार इस भर्ती के लिए आवेदन करेंगे और फॉर्म भरते समय कोई गलती हो जाएगी वे इसमें 12 से 14 अक्टूबर 2026 तक करेक्शन कर पाएंगे। इस भर्ती के लिए परीक्षा का आयोजन 15 नवंबर 2026 को करवाया जायेगा।

भर्ती के लिए पात्रता

इस भर्ती में शामिल होने के लिए उम्मीदवारों ने इंटरमीडिएट/12th उत्तीर्ण किया हो। इसके साथ ही पद के अनुसार अन्य निर्धारित योग्यताएं होनी चाहिए। 1 जुलाई 2026 को ध्यान में रखकर न्यूनतम आयु 21 वर्ष एवं अधिकतम उम्र 42 साल से ज्यादा न हो। आरक्षित श्रेणी से आने वाले उम्मीदवारों को नियम के अनुसार छूट दी गई है। पदानुसार पात्रता की विस्तृत जानकारी के लिए ऑफिशियल नोटिफिकेशन का अवलोकन कर सकते हैं।

एप्लीकेशन फीस

इस भर्ती में फॉर्म भरने के साथ जनरल, ओबीसी वर्ग को 300 रुपये रुपये जमा करना होगा। एससी, एसटी, पीएच श्रेणी के लिए फीस 150 रुपये निर्धारित है। अनाथ अभ्यर्थी भर्ती में शामिल होने के लिए निशुल्क आवेदन कर सकते हैं।

फॉर्म भरने की स्टेप्स

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट ukssscrecruitment.in पर जाएं।
  • भर्ती से संबंधित Apply लिंक पर क्लिक करें।
  • मांगी गई डिटेल दर्ज करके पहले पंजीकरण कर लें।
  • रजिस्ट्रेशन होने के बाद अन्य डिटेल भरकर फॉर्म को पूरा कर लें।
  • निर्धारित फीस (यदि लागू हो) जमा करें।
  • फॉर्म को सबमिट कर दें और प्रिंटआउट निकालकर भविष्य के लिए सुरक्षित रख लें।
UKSSSC Group C Vacnacy

चयन प्रक्रिया

इस भर्ती में चयन के लिए लिखित परीक्षा का आयोजन करवाया जायेगा जिसमें 100 अंकों के लिए 100 प्रश्न पूछे जायेंगे। प्रश्नपत्र हल करने के लिए 2 घंटे का समय दिया जायेगा। कुछ पदों के लिए लिखित परीक्षा के साथ टाइपिंग परीक्षा भी आयोजित की जाएगी। भर्ती के जरिये कुल 553 रिक्त पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी।

यह भी पढ़ें- CSIR Recruitment 2026: नेशनल जियोफिजिकल रिसर्च इंस्टीट्यूट में टेक्नीशियन पदों पर भर्ती, 10th-ITI पास भर सकते हैं फॉर्म