विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

CSIR Recruitment 2026: नेशनल जियोफिजिकल रिसर्च इंस्टीट्यूट में टेक्नीशियन पदों पर भर्ती, 10th-ITI पास भर सकते हैं फॉर्म

Published: Tue, 08 Sep 2026 04:46 PM (IST)

नेशनल जियोफिजिकल रिसर्च इंस्टीट्यूट (NGRI) में टेक्नीशियन पदों पर भर्ती हो रही है। इस भर्ती में 10th और ITI पास अप्लाई कर सकते हैं।

CSIR NGRI Technician Recruitment 2026

CSIR NGRI Technician Recruitment 2026

HighLights

  1. सीएसआईआर ने 10th आईटीआई पास के लिए सरकारी नौकरी का बेहतरीन मौका।

  2. चयनित होने पर 19900 से लेकर 63200 रुपये प्रतिमाह तक मिलेगी सैलरी।

जॉब डेस्क, नई दिल्ली। सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे ऐसे युवा जो 10th के साथ आईटीआई पास हैं उनके लिए खुसखबरी है। सीएसआईआर ने अंतर्गत आने वाले नेशनल जियोफिजिकल रिसर्च इंस्टीट्यूट में टेक्नीशियन ग्रेड 1 के रिक्त पदों पर भर्ती निकाली गई है। इस वैकेंसी के लिए आवेदन स्टार्ट हो चुके हैं जो निर्धारित अंतिम तिथि 4 अक्टूबर तक जारी रहेंगे। भर्ती में शामिल होने के लिए उम्मीदवार ऑनलाइन माध्यम से ऑफिशियल वेबसाइट ngri.res.in पर जाकर फॉर्म भर सकते हैं।

पात्रता एवं मापदंड

इस भर्ती में आवेदन के लिए अभ्यर्थी का SSC/ 10th के साथ संबंधित ट्रेड में ITI उत्तीर्ण होना अनिवार्य है। इसके साथ ही 04 सितंबर 2026 को ध्यान में रखते हुए न्यूनतम आयु 18 साल से कम और अधिकतम आयु 28 साल से ज्यादा न हो। आरक्षित वर्ग से आने वाले अभ्यर्थियों को ऊपरी उम्र में नियमनुसार छूट दी गई है।

एप्लीकेशन फीस

इस भर्ती में शामिल होने के लिए जनरल, ओबीसी एवं ईडब्ल्यूएस वर्ग के अभ्यर्थियों को फॉर्म जमा करने के साथ 500 रुपये का भुगतान करना होगा जो ऑनलाइन माध्यम से जमा किया जा सकता है। एससी, एसटी, पीएच एवं सभी वर्ग की महिला अभ्यर्थी इस भर्ती में शामिल होने के लिए निशुल्क आवेदन कर सकते हैं।

एप्लीकेशन फॉर्म भरने का तरीका

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट tiru.ngri.res.in/ngri_tech/ पर विजिट करें।
  • वेबसाइट के होम पेज पर न्यू रजिस्ट्रेशन पर क्लिक करके पहले पंजीकरण करना है।
  • इसके बाद Login पर क्लिक करके अन्य डिटेल भरकर फॉर्म को पूरा करना है।
  • निर्धारित फीस (यदि लागू हो) जमा करके फॉर्म को सबमिट कर देना है।
  • फाइनल प्रिंटआउट निकालकर भविष्य के सन्दर्भ के लिए सुरक्षित रख लेना है।
CSIR Recruitment 2026 notification

चयन प्रक्रिया एवं वेतन

इस भर्ती में चयन के लिए पहले सिलेक्शन कमेटी द्वारा अभ्यर्थियों को शॉर्टलिस्ट किया जायेगा। इसके बाद उम्मीदवारों को ट्रेड टेस्ट एवं OMR बेस्ड कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट (CBT) में शामिल होना होगा। सभी चरणों के बाद फाइनल लिस्ट जारी की जाएगी।
चयनित होने वाले उम्मीदवारों को 19900 से लेकर 63200 रुपये प्रतिमाह तक सैलरी प्रदान की जाएगी। भर्ती से जुड़ी विस्तृत जानकारी के लिए अभ्यर्थी ऑफिशियल नोटिफिकेशन का अवलोकन कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें- UIIC AO Recruitment 2026: यूआईआईसी एडमिनिस्ट्रेटिव ऑफिसर स्केल-1 पदों पर भर्ती का एलान, आवेदन कल से होंगे स्टार्ट