विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

SSC JE Recruitment 2026: जूनियर इंजीनियर के 1748 पदों पर रजिस्ट्रेशन स्टार्ट, पात्रता व रजिस्ट्रेशन प्रोसेस सहित अन्य डिटेल यहां करें चेक

Published: Sat, 05 Sep 2026 11:00 AM (IST)

एसएससी में जूनियर इंजीनियर के पदों पर आवेदन शुरू हो गए हैं। स्नातक पास उम्मीदवार इस भर्ती में आवेदन करने के पात्र हैं।

SSC Junior Engineer Recruitment 2026: जल्द करें जेई के पदों पर आवेदन।

SSC Junior Engineer Recruitment 2026: जल्द करें जेई के पदों पर आवेदन।

HighLights

  1. जेई के पदों पर आवेदन स्टार्ट।

  2. कुल 1748 पदों पर होगी भर्ती।

जॉब डेस्क, नई दिल्ली। अगर आपने स्नातक में इंजीनियरिंग की पढ़ाई की हैं, तो आपके पास एसएससी के जरिये सरकारी नौकरी पाने का एक बेहतरीन अवसर है। दरअसल कर्मचारी चयन आयोग SSC ने जूनियर इंजीनियर के कुल 1748 पदों पर भर्ती के लिए ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी कर योग्य एवं इच्छुक उम्मीदवारों से आवेदन मांगे हैं। जो उम्मीदवार बतौर जूनियर इंजीनियर के पदों पर नौकरी करना चाहते हैं। वे एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर तुरंत इस भर्ती के लिए आवेदन कर सकते हैं।

महत्वपूर्ण तिथि

  • आवेदन शुरू: 02 सितंबर, 2026
  • आवेदन करने की अंतिम तिथि: 22 सितंबर, 2026
  • फॉर्म में सुधार करने की तिथि: 28 से 30 सितंबर, 2026
  • सीबीटी-1 परीक्षा: अक्तूबर या नवंबर, 2026
  • सीबीटी-2 परीक्षा: दिसंबर, 2026

कौन कर सकते हैं रजिस्ट्रेशन

एसएससी में जूनियर इंजीनियर के पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों के पास भारत के किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से इंजीनियरिंग में स्नातक की डिग्री होनी चाहिए। उम्मीदवारों की अधिकतम आयु पदानुसार 30 व 32 वर्ष निर्धारित है। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को आयु-सीमा में छूट भी दी जाएगी।

आवेदन शुल्क

अनारक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को अप्लाई करते समय 100 रुपये ऑनलाइन भुगतान करना होगा। हालांकि एससी एवं एसटी, महिला और दिव्यांग कैटेगरी के उम्मीदवार निशुल्क अपना फॉर्म भर सकते हैं।

कैसे करें अप्लाई

एसएससी जूनियर इंजीनियर के पदों पर आवेदन स्टार्ट हो गए हैं। उम्मीदवारों की सहायता के लिए यहां आवेदन करने के निम्नलिखित स्टेप्स बताए जा रहे हैं। उम्मीदवार इन स्टेप्स को फॉलो करके अपना फॉर्म भर सकते हैं।

  • आवेदन करने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर विजिट करें।
  • वेबसाइट के होमपेज पर रजिस्ट्रेशन सेक्शन पर क्लिक करें।
  • इसके बाद SSC Junior Engineer JE Recruitment 2026 लिंक पर क्लिक करें।
  • लिंक पर क्लिक करने के बाद मांगी गई सभी जरूरी डिटेल को दर्ज करें।
  • लॉगिन डिटेल को दर्ज करने के बाद मांगे जरूरी दस्तावेजों की स्कैन कॉपी को अपलोड करें।
  • अंत में फॉर्म भरने के बाद इसका एक प्रिंट आउट भी निकाल लें।

 

यह भी पढ़ें: SSC JHT Admit Card 2026: एसएससी जेएचटी परीक्षा का एडमिट कार्ड किसी समय भी हो सकता है जारी, लॉगिन डिटेल रखें तैयार