SSC JHT Admit Card 2026: एसएससी जेएचटी परीक्षा का एडमिट कार्ड किसी समय भी हो सकता है जारी, लॉगिन डिटेल रखें तैयार
एसएससी की ओर से जूनियर हिंदी ट्रांसलेटर परीक्षा का एडमिट कार्ड किसी समय भी जारी किया जा सकता है। एडमिट ...और पढ़ें

SSC JHT Admit Card 2026: जल्द जारी होगा रिजल्ट।
HighLights
जल्द ही जारी होगा एडमिट कार्ड।
ऑफिशियल वेबसाइट से कर सकेंगे डाउनलोड।
एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। कर्मचारी चयन आयोग SSC की ओर से जूनियर हिंदी ट्रांसलेटर लिखित परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जल्द ही जारी किया जाएगा। जिन उम्मीदवारों ने एसएससी जूनियर हिंदी ट्रांसलेटर लिखित परीक्षा में शामिल होने के लिए रजिस्ट्रेशन किया था। वे जल्द ही एसएससी की ऑफिशियल वेबसाइट ssc.gov.in पर जाकर अपना प्रवेश-पत्र डाउनलोड कर सकेंगे। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को लॉगिन डिटेल को दर्ज करना होगा।
इन स्टेप्स से कर सकेंगे एडमिट कार्ड डाउनलोड
एसएससी जेएचटी परीक्षा का एडमिट कार्ड जल्द ही जारी किया जाएगा। ऐसे में उम्मीदवारों की सहायता के लिए यहां एडमिट कार्ड डाउलोड करने के निम्नलिखित स्टेप्स बताए जा रहे हैं। उम्मीदवार इन स्टेप्स को फॉलो करके अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे।
- एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट ssc.gov.in पर विजिट करना होगा।
- वेबसाइट के होमपेज पर एडमिट कार्ड सेक्शन पर क्लिक करना होगा।
- इसके बाद SSC Combined Hindi Translators JHT Admit Card 2026 लिंक पर क्लिक करना होगा।
- लिंक पर क्लिक करने के बाद लॉगिन डिटेल को दर्ज करना होगा।
- लॉगिन डिटेटल दर्ज करने के बाद एडमिट कार्ड स्क्रीन पर ओपन हो जाएगा।
- अंत में इसका एक प्रिंट आउट भी निकाल लें।
कब होगा एग्जाम
एसएससी जूनियर हिंदी ट्रांसलेटर लिखित परीक्षा का आयोजन 08 सितंबर, 2026 को किया जाएगा। लिखित परीक्षा में दो पेपर होंगे। पेपर-1 में उम्मीदवारों से हिंदी एवं अंग्रेजी विषय से 100-100 अंकों के सवाल पूछे जाएंगे। इसमें एक 200 अंकों का वर्णनात्मक प्रकार का पेपर भी होगा।
इस परीक्षा के जरिये कुल 303 योग्य उम्मीदवारों की नियुक्ति की जाएगी। इसके साथ ही एडमिट कार्ड की घोषणा किसी समय भी की जा सकता है। ऐसे में सभी उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए समय-समय पर एसएससी की वेबसाइट विजिट करते रहें।
