विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

SSC CHSL Recruitment 2026: एसएससी सीएचएसएल परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन स्टार्ट, 2536 पदों के लिए इस दिन तक अप्लाई करने का मौका

Published: Tue, 08 Sep 2026 09:45 AM (IST)

एसएससी सीएचएसएल परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू हो गए हैं। इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं।

SSC CHSL Recruitment 2026: यहां चेक करें पूरी डिटेल।

SSC CHSL Recruitment 2026: यहां चेक करें पूरी डिटेल।

HighLights

  1. कुल 2536 पदों पर होगी भर्ती।

  2. 07 अक्टूबर तक आवेदन करने का मौका।

जॉब डेस्क, नई दिल्ली। कर्मचारी चयन आयोग SSC ने SSC CHSL Recruitment 2026 भर्ती के लिए ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। जो उम्मीदवार कक्षा 12वीं उत्तीर्ण है और सरकारी नौकरी करने का सपना देख रहे हैं। वे एसएससी सीएचएसएल परीक्षा के लिए आवेदन कर सकते हैं। एसएससी की ओर से जारी नोटिफिकेशन के मुताबिक कुल 2536 उम्मीदवारों की भर्ती की जाएगी।

सीएचएसएल परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन 07 सितंबर से शुरू हो गए हैं। इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर 07 अक्टूबर तक फॉर्म भर सकते हैं। इसके साथ ही उम्मीदवारों को 16 से 18 अक्टूबर तक फॉर्म में सुधार कर करने का मौका दिया जाएगा। 

आवेदन करने के लिए जरूरी पात्रता

  1. एसएससी सीएचएसएल परीक्षा में आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की आयु की गणना 01 अगस्त, 2026 के आधार पर की जाएगी। न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 27 वर्ष निर्धारित है।
  2. आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को आयु-सीमा में विशेष छूट भी दी जाएगी। एससी एवं एसटी उम्मीदवारों को 5 वर्ष की छूट, ओबीसी उम्मीदवारों को 3 वर्ष की छूट और दिव्यांग वर्ग के उम्मीदवारों को 10 वर्ष की छूट दी जाएगी।
  3. उम्मीदवार भारत के किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से कक्षा 12वीं उत्तीर्ण होना चाहिए।

रजिस्ट्रेशन फीस

रजिस्ट्रेशन करने के लिए उम्मीदवारों को ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन फीस जमा करनी होगी। अनारक्षित वर्ग के उम्मीदवारों के लिए रजिस्ट्रेशन फीस 100 रुपये निर्धारित है। इसके साथ ही आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को रजिस्ट्रेशन फीस में छूट दी गई है।

SSC CHSL Recruitment 2026 Notification Direct Link

कैसे होगा चयन

उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा के आधार पर होगा। टियर-1 की परीक्षा में उम्मीदवारों से अंग्रेजी, जनरल इंटेलिजेंट, क्वांटिटेटिव एप्टीट्यूड और सामान्य जागरूकता विषय से 200 अंकों के 100 बहुविकल्पीय प्रकार के सवाल पूछे जाएंगे। परीक्षा की अवधि 1 घंटे निर्धारित है। जो उम्मीदवार इस परीक्षा में सफल घोषित किए जाएंगे। उन्हें टियर-2 परीक्षा के लिए आमंत्रित किया जाएगा। 

 

यह भी पढ़ें: RRB Group D Answer Key 2026: आरआरबी ग्रुप-डी प्रोविजनल आंसर-की जारी, इस डेट तक आपत्ति दर्ज करने का मौका