RRB Group D Answer Key 2026: आरआरबी ग्रुप-डी प्रोविजनल आंसर-की जारी, इस डेट तक आपत्ति दर्ज करने का मौका
आरआरबी ग्रुप-डी परीक्षा की प्रोविजनल आंसर-की ऑफिशियल वेबसाइट पर डाउनलोड करने के लिए उपलब्ध है। आपत्ति दर्ज करने के लिए उम्मीदवारों को ऑब्जेक्शन फीस का भुगतान करना अनिवार्य है।

RRB Group D Answer Key 2026: आंसर-की जारी।
HighLights
ग्रुप-डी परीक्षा की आंसर-की जारी।
ऑफिशियल वेबसाइट से करें डाउनलोड।
एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। रेलवे भर्ती बोर्ड RRB की ओर से ग्रुप-डी परीक्षा की प्रोविजन आंसर-की जारी कर दी गई है। जो उम्मीदवार RRB Group D की परीक्षा में शामिल हुए थे। वे आरआरबी की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर RRB Group D Answer Key 2026 डाउनलोड कर सकते हैं। आंसर-की डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड को दर्ज करना होगा।
इन 5 स्टेप्स से डाउनलोड करें प्रोविजनल आंसर-की
आरआरबी ग्रुप-डी परीक्षा की प्रोविजनल आंसर-की आरआरबी की ऑफिशियल वेबसाइट पर डाउनलोड करने के लिए उपलब्ध है। उम्मीदवार यहां बताए गए निम्नलिखित स्टेप्स की मदद से प्रोविजनल आंसर-की डाउनलोड कर सकते हैं।
- आंसर-की डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले आरआरबी की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं।
- वेबसाइट के होमपेज पर आंसर-की पर क्लिक करें।
- इसके बाद RRB Group D Answer Key 2026 लिंक पर क्लिक करें।
- लिंक पर क्लिक करने के बाद मांगी गई सभी जरूरी डिटेल को ध्यान से दर्ज कर लें।
- लॉगिन डिटेल को दर्ज करने के बाद आंसर-की स्क्रीन पर ओपन हो जाएगी।
- अंत में इसका एक प्रिंट आउट भी निकाल लें।
इस डेट तक आपत्ति दर्ज करने का मौका
आरआरबी ने ग्रुप-डी परीक्षा की आंसर-की जारी कर दी है। जो उम्मीदवार किसी उत्तर से संतुष्ट नहीं है। वे आरआरबी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपनी आपत्ति भी दर्ज कर सकते हैं। उम्मीदवारों को आपत्ति दर्ज करने के लिए 15 सितंबर तक का समय दिया गया है। इसके साथ ही उम्मीदवारों को प्रत्येक सवाल के लिए 50 रुपये ऑब्जेक्शन फीस के रूप में भी जमा करना होगा।
कब हुई थी परीक्षा
आरआरबी की ओर से सीबीटी-1 परीक्षा का आयोजन देशभर के निर्धारित एग्जाम सेंटर में 03, 06, 09, 17, 21 और 25 अगस्त, 2026 को किया गया था। इस परीक्षा के जरिये कुल 22,195 उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। इसके साथ ही आरआरबी की ओर से रिजल्ट की घोषणा आंसर-की प्रक्रिया पूरी होने के पश्चात की जाएगी। इसलिए सभी उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे रिजल्ट डाउनलोड करने के लिए नियमित रूप से आरआरबी की ऑफिशियल वेबसाइट विजिट करते रहें।
