SBI SCO Recruitment 2026: स्पेशलिस्ट कैडर ऑफिसर के पदों पर रजिस्ट्रेशन स्टार्ट, इस डेट तक अप्लाई करने का मौका
स्पेशलिस्ट कैडर ऑफिसर के पदों पर आवेदन 04 सितंबर से शुरू हो गए हैं। इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

SBI SCO Recruitment 2026: यहां चेक करें पूरी जानकारी।
HighLights
एसबीआई में SCO के पदों पर रजिस्ट्रेशन स्टार्ट।
कुल 207 पदों पर होगी भर्ती।
जॉब जेस्क, नई दिल्ली। स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में स्पेशलिस्ट कैडर ऑफिसर के 207 पदों पर भर्ती के लिए ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी किया गया है। इन पदों पर ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। स्पेशलिस्ट कैडर ऑफिसर के पदों पर ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 04 सितंबर से शुरू हो गई है। उम्मीदवारों को फॉर्म भरने के लिए 25 सितंबर, 2026 तक समय दिया जाएगा। इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट onlinesbi.sbi.bank.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।
आयु-सीमा
उम्मीदवारों की आयु की गणना 31 अगस्त, 2026 के आधार पर होगी। आवेदन करने के लिए न्यूनतम आयु 23, 26, 28 और 35 वर्ष निर्धारित है। इसके साथ ही अधिकतम आयु 35, 40, 42 और 50 वर्ष निर्धारित है। हालांकि आरक्षित किए गए उम्मीदवारों को आयु-सीमा में छूट भी दी जाएगी।
आवेदन करने के लिए जरूरी शैक्षणिक योग्यता
स्पेशलिस्ट कैडर ऑफिसर के पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवार मान्यता प्राप्त संस्थान से स्नातक उत्तीर्ण होना चाहिए। उम्मीदवारों के पास पद से संबंधित क्षेत्र में कार्यानुभव भी होना चाहिए।
कैसे होगा चयन
उम्मीदवारों का चयन पर्सनल टेलीफोनिक और वीडियो इंटरव्यू के माध्यम से किया जाएगा। इंटरव्यू कुल 100 अंकों के लिए आयोजित कराया जाएगा।
SBI SCO Recruitment 2026 Registratio Direct Link
रजिस्ट्रेशन फीस
जनरल, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस उम्मीदवारों के लिए रजिस्ट्रेशन फीस 750 रुपये जमा करना होगा। इसके अलावा, एससी एवं एसटी और दिव्यांग उम्मीदवारों का रजिस्ट्रेशन फीस में छूट दी गई है।
उम्मीदवार पात्रता, फीस, रजिस्ट्रेशन प्रोसेस और सैलरी सहित अधिक जानकारी के लिए नीचे दिए गए ऑफिशियल नोटिफिकेशन पर क्लिक करके अधिक जानकारी हासिल कर सकते हैं। इसके साथ ही सभी उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे तय समय से पहले आवेदन प्रक्रिया को अवश्य पूरा कर लें।
