SBI Group CISO Recruitment 2026: चीफ इंफोर्मेशन सिक्योरिटी ऑफिसर के पदों पर रजिस्ट्रेशन शुरू, पात्रता और उम्र सहित पूरी डिटेल यहां करें चेक
एसबीआई में चीफ इंफोर्मेशन सिक्योरिटी ऑफिसर के पदों पर ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। उम्मीदवार 24 सितंबर तक अपना फॉर्म भर सकते हैं।
-1788857648016_m.webp)
SBI Group CISO Recruitment 2026: यहां देखें पूरी जानकारी।
HighLights
एसबीआई में CISO के पदों पर आवेदन शुरू।
आवेदन करने की लास्ट डेट 24 सितंबर।
जॉब डेस्क, नई दिल्ली। स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में चीफ इंफोर्मेशन सिक्योरिटी ऑफिसर के पदों पर भर्ती निकली है। यह उन उम्मीदवारों के लिए एक सुनहरा मौका है। जो एसबीआई में बतौर CISO के रूप में नौकरी करना चाहते हैं। इन पदों पर ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 04 सितंबर से शुरू हो गई है। इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार एसबीआई की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर 24 सितंबर तक अप्लाई कर सकते हैं।
आवेदन करने के लिए जरूरी योग्यता
- उम्मीदवारों की आयु की गणना 31 अगस्त, 2026 के आधार पर की जाएगी। उम्मीदवारों की अधिकतम आयु 57 वर्ष निर्धारित की गई है।
- उम्मीदवारों ने भारत के किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से बीटेक, बीई, एमटेक या एमएससी की डिग्री प्राप्त की हो।
- उम्मीदवारों के पास संबंधित क्षेत्र में 15 से 20 साल का कार्यानुभव भी होना चाहिए।
कितनी मिलेगी सैलरी
सीआईएसओ के पदों पर चयनित किए गए उम्मीदवारों को प्रतिवर्ष 2.50 करोड़ रूपये का वेतनमान प्रदान किया जाएगा।
कैसे करें सीआईएसओ के पदों पर आवेदन
एसबीआई में सीआईएसओ के पदों पर ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। उम्मीदवार यहां बताए गए निम्नलिखित स्टेप्स की मदद से अपना फॉर्म भर सकते हैं।
- आवेदन करने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर विजिट करें।
- वेबसाइट के होमपेज पर ऑनलाइन लिंक पर क्लिक करके मांगी गई सभी जरूरी डिटेल को ध्यान से दर्ज कर लें।
- इसके बाद जरूरी दस्तावेजों की स्कैन कॉपी को अपलोड करें।
- फॉर्म भरने के बाद रजिस्ट्रेशन फीस का भुगतान करें।
- अंत में फॉर्म भरने के बाद इसका एक प्रिंट आउट भी निकाल लें।
रजिस्ट्रेशन फीस
अनारक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को फॉर्म भरने के बाद 750 रुपये रजिस्ट्रेशन फीस के रूप में जमा करना होगा। इसके साथ ही एससी एवं एसटी और दिव्यांग वर्ग के उम्मीदवार निशुल्क अपना फॉर्म भर सकते हैं।
