BOB LBO Recruitment 2026: लोकल बैंक ऑफिसर के पदों पर आवेदन करने की लास्ट डेट एक्सटेंड, जल्द करें अप्लाई
बैंक ऑफ बड़ौदा में एलबीओ के पदों पर आवेदन करने की अंतिम तिथि का बढ़ा दिया गया है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर जल्द से जल्द आवेदन कर सकते हैं।

BOB LBO Recruitment 2026: जल्द करें आवेदन।
HighLights
आवेदन करने की लास्ट डेट एक्सटेंड।
17 सितंबर तक आवेदन करने का मौका।
जॉब डेस्क, नई दिल्ली। बैंक ऑफ बड़ौदा में लोकल बैंक ऑफिसर के पदों पर आवेदन करने की लास्ट डेट को एक्सटेंड कर दिया गया है। जो उम्मीदवार किसी कारणवश BOB LBO Recruitment 2026 के लिए आवेदन नहीं कर सके थे। वे BOB की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर लोकल बैंक ऑफिसर पदों के लिए अप्लाई कर सकते हैं।
बीओबी के मुताबिक लोकल बैंक ऑफिसर के पदों पर आवेदन करने की लास्ट डेट को 17 सितंबर तक एक्सटेंड किया गया है। सभी अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे तय समय-सीमा के भीतर आवेदन प्रक्रिया को पूरा कर लें।
आयु-सीमा
लोकल बैंक ऑफिसर के पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की आयु 21 से 30 वर्ष के बीच होनी चाहिए। हालांकि आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को आयु-सीमा में छूट भी दी जाएगी। एससी एवं एसटी उम्मीदवारों को 5 वर्ष की छूट, ओबीसी उम्मीदवारों को 3 वर्ष की छूट और दिव्यांग वर्ग के उम्मीदवारों को 10 वर्ष की छूट दी जाएगी।
पात्रता मानदंड
उम्मीदवारों के पास भारत के किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से स्नातक की डिग्री होनी चाहिए।
Bank of Baroda LBO Recruitment 2026 Registration Direct Link
कैसे करें घर बैठे खुद अप्लाई
बीओबी में लोकल बैंक ऑफिसर के पदों पर आवेदन करने की लास्ट डेट को एक्सटेंड किया गया है। उम्मीदवार यहां बताए गए निम्नलिखित स्टेप्स की मदद से अपना फॉर्म भर सकते हैं।
- आवेदन करने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट bankofbaroda.bank.in पर जाएं।
- वेबसाइट के होमपेज पर करियर सेक्शन पर क्लिक करें।
- इसके बाद BOB LBO Recruitment 2026 Apply लिंक पर क्लिक करें।
- लिंक पर क्लिक करने के बाद मांगी गई सभी जरूरी डिटेल को ध्यान से दर्ज कर लें।
- अंत में फॉर्म भरने के बाद इसका एक प्रिंट आउट भी निकाल लें।
