RRB Paramedical Recruitment 2026: रेलवे में पैरामेडिकल स्टाफ के पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी, रजिस्ट्रेशन 15 सितंबर से स्टार्ट
आरआरबी में पैरामेडिकल स्टाफ के पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी हो गया है। इस भर्ती के जरिये कुल 560 योग्य उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा।
-1788851985149_m.webp)
RRB Paramedical Recruitment 2026: यहां देखें पूरी डिटेल।
HighLights
आवेदन 15 सितंबर से शुरू।
कुल 560 पदों पर होगी भर्ती।
जॉब डेस्क, नई दिल्ली। रेलवे भर्ती बोर्ड RRB ने पैरामेडिकल कैटेगरी के अंतर्गत विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए शॉर्ट नोटिफिकेशन जारी किया है। जो उम्मीदवार पैरामेडिकल कैटेगरी के अंतर्गत सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे हैं। वे जल्द ही आरआरबी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपनी पात्रता मानदंड की जांच कर इस भर्ती के लिए आवेदन कर सकेंगे। इस भर्ती के जरिये कुल 560 उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। साथ ही इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन 15 सितंबर से स्टार्ट हो जाएंगे। उम्मीदवार 14 अक्टूबर तक इस भर्ती के लिए आवेदन कर सकेंगे।
कौन कर सकते हैं अप्लाई
- आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की आयु की गणना 01 जनवरी, 2027 के आधार पर की जाएगी।
- रजिस्ट्रेशन करने के लिए उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 40 वर्ष निर्धारित है।
- रिजर्व कैटेगरी के उम्मीदवारों को आयु-सीमा में विशेष छूट भी दी जाएगी।
कैसे होगा चयन
उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा, दस्तावेज सत्यापन और मेडिकल परीक्षण के आधार पर किया जाएगा।
रजिस्ट्रेशन फीस
आवेदन करने के लिए जनरल, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस उम्मीदवारों को 500 रुपये और एससी, एसटी, दिव्यांग व महिला उम्मीदवारों को 250 रुपये रजिस्ट्रेशन फीस के रूप में जमा करना होगा।
इन 5 स्टेप्स से कर सकेंगे अप्लाई
आरआरबी की ओर से पैरामेडिकल स्टाफ में कई पदों पर ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया जल्द ही शुरू की जाएगी। उम्मीदवार यहां बताए गए 5 स्टेप्स की मदद से अपना फॉर्म खुद भर सकेंगे।
- आवेदन करने के लिए सबसे पहले आरआरबी की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर विजिट करना होगा।
- वेबसाइट के होमपेज पर उम्मीदवारों को ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन सेक्शन पर क्लिक करना होगा।
- इसके बाद RRB Paramedical Recruitment 2026 लिंक पर क्लिक करना होगा।
- लिंक पर क्लिक करने के बाद मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी, शैक्षणिक जानकारी आदि को दर्ज करना होगा।
- फॉर्म भरने के बाद अंत में दस्तावेजों की स्कैन कॉपी को अपलोड करना होगा और रजिस्ट्रेशन फीस का भुगतान करना होगा।
