RRB ALP Recruitment 2026: रेलवे असिस्टेंट लोको पायलट भर्ती के आवेदन शुरू, 10th-ITI पास कर सकते हैं अप्लाई
रेलवे एएलपी भर्ती 2026 आवेदन शुरू कर दिए गए हैं। 11127 रिक्त पदों के लिए आवेदन 15 मई से लेकर 14 जून तक जारी रहेंगे। फीस 16 जून तक जमा की जा सकेगी। ...और पढ़ें

Railway Assistant Loco Pilot recruitment के लिए आवेदन शुरू
HighLights
आरआरबी एएलपी भर्ती के लिए 14 जून तक रहेगा एप्लीकेशन फॉर्म भरने का मौका।
11127 रिक्त पदों के लिए हो रही भर्ती।
एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। रेलवे एएलपी भर्ती की तैयारियों में लगे युवाओं के लिए बड़ी खबर है। रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड (RRB) द्वारा असिस्टेंट लोको पायलट भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी आवेदन स्टार्ट कर दिए गए हैं। अधिसूचना के मुताबिक इस भर्ती के माध्यम से कुल 11127 रिक्त पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी जिसके लिए आवेदन 15 मई से लेकर 14 जून 2026 तक लिए जायेंगे।
एप्लीकेशन फॉर्म केवल ऑनलाइन माध्यम से रेलवे की ऑफिशियल वेबसाइट rrbapply.gov.in पर जाकर भरा जा सकता है। अन्य किसी भी प्रकार से फॉर्म स्वीकार नहीं होंगे।
महत्वपूर्ण तिथियां
| रोजगार समाचार में विज्ञापन प्रदर्शित होने की डेट | 21 मार्च 2026 |
| ऑनलाइन आवेदन स्टार्ट होने की डेट | 15 मई 2026 |
| एप्लीकेशन फॉर्म भरने की अंतिम तिथि | 14 जून 2026 |
| शुल्क भुगतान की लास्ट डेट | 16 जून 2026 |
| एप्लीकेशन फॉर्म में करेक्शन करने की तिथियां | 17 से 26 जून 2026 |
10th-ITI के साथ ग्रेजुएट युवा कर सकते हैं अप्लाई
रेलवे असिस्टेंट लोको पायलट भर्ती 2026 में आवेदन के लिए अभ्यर्थी का मान्यता प्राप्त बोर्ड/ संस्थान से 10वीं के साथ आईटीआई पास होना अनिवार्य है अथवा उम्मीदवार ने 10वीं के साथ इंजीनियरिंग में डिप्लोमा प्राप्त किया हो। जिन उम्मीदवारों ने इंजीनियरिंग डिग्री प्राप्त की है वे भी इस भर्ती में आवेदन के लिए पात्र होंगे।
उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 18 वर्ष से कम एवं अधिकतम आयु 30 साल से ज्यादा नहीं होनी चाहिए। ऊपरी उम्र में ओबीसी को 3 एवं एससी/ एसटी वर्ग को 5 वर्ष की छूट दी जाएगी। इसके साथ ही अन्य आरक्षित वर्ग एवं भूतपूर्व सैनिकों भी ऊपरी आयु में नियमानुसार छूट दी जाएगी। उम्र की गणना 1 जुलाई 2026 को ध्यान में रखकर की जाएगी।
एप्लीकेशन फीस
इस भर्ती में आवेदन पत्र भरने के साथ जनरल, ओबीसी एवं ईडब्ल्यूएस वर्ग को फीस के रूप में 500 रुपये जमा करना होगा वहीं एससी/ एसटी/ दिव्यांग वर्ग से आने वाले अभ्यर्थियों को 250 रुपये फीस का भुगतान करना होगा। सीबीटी 1 होने के बाद General / OBC / EWS को 400 रुपये और SC / ST/ PH (Divyang) को पूरी फीस वापस कर दी जाएगी।
चयन प्रक्रिया
इस भर्ती में चयनित होने वाले उम्मीदवारों को सबसे पहले 1st स्टेज (CBT-1) और 2nd स्टेज (CBT-2) में भाग लेना होगा। इसके बाद कंप्यूटर आधारित योग्यता परीक्षा (CBAT), दस्तावेज सत्यापन (DV) और चिकित्सा परीक्षा (ME) से गुजरना होगा। सभी चरणों के बाद फाइनल लिस्ट जारी की जाएगी। जिन उम्मीदवारों को इस लिस्ट में जगह मिलेगी उनको रिक्त पदों पर नियुक्ति प्रदान की जाएगी। चयनित होने पर युवाओं को शुरुआती फेज में लेवल 2 के अनुसार 19900 रुपये वेतन प्रदान किया जायेगा।