NTPC Deputy Manager Recruitment 2026: डिप्टी मैनेजर के पदों पर आवेदन कल से स्टार्ट, यहां चेक करें पात्रता सहित अन्य डिटेल
एनटीपीसी में डिप्टी मैनेजर के पदों पर आवेदन कल यानी 12 अगस्त से शुरू हो जाएंगे। आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों के पास पद से संबंधित विषय में जरूरी पात् ...और पढ़ें

NTPC Deputy Manager Recruitment 2026: आवेदन कल से शुरू।
HighLights
ऑनलाइन आवेदन 12 अगस्त से स्टार्ट।
न्यूनतम आयु 18 वर्ष निर्धारित।
जॉब डेस्क, नई दिल्ली। एनटीपीसी में नौकरी करने का सपना देखने वाले युवाओं के लिए एक महत्वपूर्ण खबर है। दरअसल डिप्टी मैनेजर के पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन 12 अगस्त से शुरू हो जाएगी। जो उम्मीदवार एनटीपीसी में बतौर डिप्टी मैनेजर के पद पर नौकरी करना चाहते हैं। उन उम्मीदवारों के लिए यह एक सुनहरा मौका है। उम्मीदवार कल यानी 12 अगस्त से इन पदों के लिए आवेदन कर सकेंगे। इसके साथ ही आवेदन करने की लास्ट डेट 26 अगस्त, 2026 निर्धारित की गई है।
कितनी मिलेगी सैलरी
डिप्टी मैनेजर के पदों पर चयनित किए गए उम्मीदवारों को प्रतिमाह 70,000 रुपये से लेकर 2,00,000 रुपये प्रदान किए जाएंगे।
कितने पदों पर होगी भर्ती
इस भर्ती अभियान के जरिये डिप्टी मैनेजर के कुल 135 पदों पर भर्ती की जाएगी। इसमें डिप्टी मैनेजर (इलेक्ट्रिकल) के लिए कुल 40 पद, डिप्टी मैनेजर (मैकेनिकल) के लिए कुल 55 पद और डिप्टी मैनेजर के लिए कुल 40 पद आरक्षित किए गए हैं।
आयु-सीमा
इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष निर्धारित की गई है। इसके अलावा, उम्मीदवारों की अधिकतम आयु 40 वर्ष निर्धारित है। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को आयु-सीमा में विशेष छूट भी दी जाएगी।
इन 5 स्टेप्स से कर सकेंगे अप्लाई
डिप्टी मैनेजर के पदों पर ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया कल से शुरू हो जाएगी। उम्मीदवार यहां बताए गए निम्नलिखित स्टेप्स की मदद से आवेदन कर सकेंगे।
- आवेदन करने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट careers.ntpc.co.in विजिट करें।
- वेबसाइट के होमपेज पर नोटिस बोर्ड सेक्शन पर क्लिक करें।
- इसके बाद NTPC Deputy Manager Recruitment 2026 लिंक पर क्लिक करें।
- मांगी गई सभी जरूरी जानकारी को ध्यान से दर्ज कर लें।
- फॉर्म भरने के बाद जरूरी दस्तावेजों की स्कैन कॉपी को अपलोड करें।
- अंत में इसका एक प्रिंट आउट भी अवश्य निकाल लें।