Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    UPSSSC: उत्तर प्रदेश में पशुधन प्रसार अधिकारी पदों पर भर्ती का एलान, 1251 पदों के लिए इस दिन से शुरू होंगे आवेदन

    Updated: Tue, 11 Aug 2026 01:01 PM (IST)

    यूपी में पशुधन प्रसार अधिकारी के 1251 पदों पर भर्ती निकाली गई है। इस भर्ती में शामिल होने के लिए आवेदन 9 से 29 सितंबर 2026 तक किया जा सकेगा। ...और पढ़ें

    UP Livestock Extension Officer Recruitment

    UP Livestock Extension Officer Recruitment

    HighLights

    1. उत्तर प्रदेश में एक और सरकारी नौकरी का एलान।

    2. पशुधन प्रसार अधिकारी के बंपर पदों पर निकली भर्ती।

    जॉब डेस्क, नई दिल्ली। सरकारी नौकरी का सपना देख रहे युवाओं के लिए खुशखबरी है। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) की ओर से पशुधन प्रसार अधिकारी यानी कि Livestock Extension Officer के रिक्त पदों को भरने के लिए भर्ती निकाली गई है। अधिसूचना के मुताबिक इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 9 सितंबर से स्टार्ट की जाएगी जो 29 सितंबर 2026 तक जारी रहेगी। पात्र अभ्यर्थी भर्ती में शामिल होने के लिए तय तिथियों में ऑनलाइन फॉर्म भर सकेंगे।

    शैक्षिक योग्यता एवं उम्र

    1. इस भर्ती में शामिल होने के लिए उम्मीदवार का जीव विज्ञान विषय के साथ 10+2 (इंटरमीडिएट) उत्तीर्ण होना जरूरी है। इसके अलावा अभ्यर्थी ने दो वर्षीय पशुधन प्रसार डिप्लोमा प्राप्त की हो।
    2. उम्मीदवार के पास UPSSSSC PET 2025 का वैलिड स्कोरकार्ड होना चाहिए।
    3. 1 जुलाई 2026 को ध्यान में रखकर उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 21 वर्ष एवं अधिकतम आयु 40 साल से ज्यादा नहीं होनी चाहिए। ऊपरी उम्र में आरक्षित वर्ग को नियमानुसार छूट दी गई है।

    एप्लीकेशन प्रॉसेस एवं फीस

    इस भर्ती में आवेदन केवल ऑनलाइन माध्यम से ऑफिशियल upsssc.gov.in पर जाकर किया जा सकेगा, अन्य किसी भी प्रकार से फॉर्म स्वीकार नहीं होंगे। फॉर्म भरने के साथ सभी वर्ग के उम्मीदवारों को 25 रुपये फीस का भुगतान करना होगा। फीस ऑनलाइन माध्यम से जमा की जा सकेगी।

    UPSSSC Livestock Extension Officer Notification 2026

    भर्ती विवरण

    इस भर्ती के माध्यम से कुल 1251 रिक्त पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। इसमें से पशुधन प्रसार अधिकारी के लिए 1248 पद रिक्त हैं। वर्ग के अनुसार अनरिजर्व के लिए 500, ईडब्ल्यूएस के लिए 124, ओबीसी के लिए 345, एससी के लिए 254 और एसटी के लिए 25 पद आरक्षित हैं। इसके अतिरिक्त 3 पद Livestock Extension Officer (स्पेशल/ बैकलॉग) के जरिये भरे जायेंगे।

    चयन प्रक्रिया एवं वेतन

    इस भर्ती के लिए उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा के माध्यम से किया जायेगा। परीक्षा में 100 बहुविकल्पीय प्रकार के प्रश्न पूछे जायेंगे। प्रश्न पत्र हल करने के लिए अभ्यर्थियों को 120 मिनट का समय मिलेगा। प्रत्येक सही उत्तर के लिए 1 अंक दिया जायेगा वहीं गलत उत्तर देने पर 1/4 अंक की कटौती की जाएगी। चयनित होने वाले अभ्यर्थियों को पे लेवल 5 के अनुसार 29200 से लेकर 92300 रुपये प्रतिमाह वेतन प्रदान किया जायेगा। भर्ती से जुड़ी विस्तृत डिटेल के लिए अभ्यर्थी ऑफिशियल नोटिफिकेशन का अवलोकन कर सकते हैं।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- UPSSSC Vacancy 2026: यूपी में फोरेंसिक साइंस लेबोरेटरी के 208 पदों पर आवेदन स्टार्ट, जानें आवेदन के लिए कौन सी डिग्री है जरूरी