विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Teacher Bharti 2026: इस राज्य के सरकारी स्कूलों में निकली 15 हजार शिक्षकों के पदों पर भर्ती, रजिस्ट्रेशन 18 अगस्त से शुरू

Updated: Thu, 13 Aug 2026 12:51 PM (IST)

सरकारी टीचर के कुल 15 हजार पदों पर भर्ती के लिए आवेदन 18 अगस्त से शुरू हो जाएंगे। आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष निर्धारित है।

Karnataka Teacher Recruitment 2026: आवेदन जल्द होंगे शुरू।

Karnataka Teacher Recruitment 2026: आवेदन जल्द होंगे शुरू।

HighLights

  1. आवेदन 18 अगस्त से शुरू।

  2. आवेदन करने की लास्ट डेट 07 सितंबर।

जॉब डेस्क, नई दिल्ली। सरकारी स्कूल में टीचर के पदों पर नौकरी करने का सपना देखने वाले उम्मीदवारों के लिए एक बड़ी खुशखबरी है। प्राइमरी और हाई स्कूल में सरकारी शिक्षक के कुल 15 हजार पदों पर भर्ती निकली है। ऐसे में अगर आप सरकारी टीचर के भर्ती के लिए आवेदन करना चाहते हैं, तो आप बहुत जल्द ऑफिशियल वेबसाइट schooleducation.karnataka.gov.in पर जाकर इस भर्ती के लिए आवेदन कर सकेंगे।

बता दें, यह भर्ती कर्नाटक के प्राइमरी और हाई स्कूल में निकली है। इन पदों पर ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 18 अगस्त, 2026 से शुरू हो जाएगी। साथ ही ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करने की लास्ट डेट 07 सितंबर निर्धारित की गई है। सभी उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन पोर्टल ओपन होने के बाद वे तय समय-सीमा के भीतर आवेदन प्रक्रिया को अवश्य पूरा कर लें। 

भर्ती संबंधित विविरण

इस भर्ती अभियान के जरिये कुल 15 हजार पदों पर भर्ती की जाएगी, पदानुसार भर्ती संबंधित विवरण की जानकारी नीचे दी गई है।

पद का नाम कुल पद
जीपीएसटीआर  8,500
असिस्टेंट मास्टर (एएम)  4,500
प्राइमरी स्कूल टीचर  900
फिजिकल एजुकेशन टिचर  600
कंप्यूटर साइंस टीचर  500

आवेदन करने के लिए योग्यता

इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवार भारत के किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से कक्षा 12वीं उत्तीर्ण होना चाहिए। साथ ही उम्मीदवारों के पास स्नातक की डिग्री B.Ed/D.Ed/TET भी होनी चाहिए।

आयु-सीमा

इन पदों पर आवेदन करने के लिए न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम आयु 40 वर्ष निर्धारित की गई है। हालांकि आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को आयु-सीमा में छूट भी दी जाएगी।

रजिस्ट्रेशन फीस

आवेदन करने के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन फीस का भी भुगतान करना होगा। जनरल और ओबीसी उम्मीदवारों के लिए रजिस्ट्रेशन फीस 750 रुपये और एससी एवं एसटी व दिव्यांग उम्मीदवारों के लिए रजिस्ट्रेशन फीस 500 रुपये निर्धारित की गई है। 

 

यह भी पढ़ें: UPSC Principal Recruitment 2026: प्रिंसिपल और वाइस प्रिंसिपल के पदों पर आवेदन करने की लास्ट डेट कल, 828 पदों पर होगी भर्ती