विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

UPSC Principal Recruitment 2026: प्रिंसिपल और वाइस प्रिंसिपल के पदों पर आवेदन करने की लास्ट डेट आज, जल्द कर लें अप्लाई

Updated: Fri, 14 Aug 2026 11:14 AM (IST)

यूपीएससी में निकली प्रिंसिपल और वाइस प्रिंसिपल के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन करने की लास्ट डेट आज है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

UPSC Principal Recruitment 2026: यहां देखें पूरी डिटेल।

UPSC Principal Recruitment 2026: यहां देखें पूरी डिटेल।

HighLights

  1. आवेदन करने की लास्ट डेट आज।

  2. कुल 828 पदों पर होगी भर्ती।

जॉब डेस्क, नई दिल्ली। संघ लोक सेवा आयोग UPSC में प्रिंसिपल और वाइस प्रिंसिपल के पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों के पास आज यानी 14 अगस्त तक ही मौका है। जो उम्मीदवार प्रिंसिपल और वाइस प्रिंसिपल के लिए आवेदन करना चाहते हैं। लेकिन अभी तक आवेदन प्रक्रिया को पूरा नहीं किया। उन्हें सलाह दी जाती है कि वे जल्द से जल्द आवेदन प्रक्रिया को अवश्य पूरा कर लें। इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को यूपीएससी की ऑफिशियल वेबसाइट upsc.gov.in विजिट करनी होगी।

पद संबंधित विवरण

प्रिसिपल के कुल 124 पदों पर भर्ती की जाएगी। इसमें पुरुष उम्मीदवारों के लिए कुल 72 पद और महिला उम्मीदवारों के लिए कुल 52 पद आरक्षित किए गए हैं। इसके अलावा, वाइस प्रिंसिपल के कुल 704 पदों पर भर्ती की जाएगी। इसमें पुरुष उम्मीदवारों के लिए कुल 364 पद और महिला उम्मीदवारों के लिए कुल 340 पद आरक्षित किए गए हैं।

आयु-सीमा

प्रिंसिपल के पद पर आवेदन करने के लिए अधिकतम आयु 50 वर्ष और वाइस प्रिंसिपल के पद पर आवेदन करने के लिए अधिकतम आयु 35 वर्ष निर्धारित है। रिजर्व कैटेगरी के उम्मीदवारों को आयु-सीमा में विशेष छूट भी दी जाएगी।

शैक्षणिक योग्यता

प्रिंसिपल और वाइस प्रिंसिपल के पद पर रजिस्ट्रेशन करने के लिए उम्मीदवारों के पास स्नातक एवं स्नातकोत्तर की डिग्री होनी चाहिए।

इन 5 तरीकों से करें अप्लाई

यूपीएससी में प्रिंसिपल और वाइस प्रिंसिपल के पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों के पास कल यानी 14 अगस्त तक का समय है। उम्मीदवार यहां बताए गए निम्नलिखित स्टेप्स की मदद से आवेदन कर सकते हैं।

  1. आवेदन करने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट upsc.gov.in पर जाकर विजिट करें।
  2. वेबसाइट के होमपेज पर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन सेक्शन पर क्लिक करें।
  3. इसके बाद UPSC Principal Vice Principal Recruitment 2026 लिंक पर क्लिक करें।
  4. लिंक पर क्लिक करने के बाद मांगी गई सभी जरूरी डिटेल को ध्यान से दर्ज कर लें।
  5. अंत में फॉर्म भरने के बाद इसका एक प्रिंट आउट भी अवश्य निकाल लें।