विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

ITBP Medical Officer Recruitment 2026: मेडिकल ऑफिसर के पदों पर आवेदन करने की लास्ट डेट आज, जल्द करें अप्लाई

Published: Tue, 08 Sep 2026 11:52 AM (IST)Updated: Tue, 08 Sep 2026 12:04 PM (IST)

आईटीबीपी में मेडिकल ऑफिसर के पदों पर आवेदन करने की आज अंतिम तिथि है। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं।

ITBP Medical Officer Recruitment 2026: जल्द करें रजिस्ट्रेशन।

ITBP Medical Officer Recruitment 2026: जल्द करें रजिस्ट्रेशन।

HighLights

  1. आवेदन करने का आज आखिरी मौका।

  2. कुल 282 पदों पर होगी भर्ती।

जॉब डेस्क, नई दिल्ली। भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (ITBP) सीएपीएफ में मेडिकल ऑफिसर के पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों के पास आज आखिरी मौका है। जो उम्मीदवार मेडिकल ऑफिसर के पदों पर नौकरी करना चाहते हैं। लेकिन अभी तक इन पदों के लिए आवेदन नहीं कर सके हैं। उन्हें सलाह दी जाती है कि वे ITBP की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया को जल्द से जल्द पूरा कर लें। इस भर्ती के जरिये कुल 282 उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा।

पद संबंधित विवरण

मेडिकल ऑफिसर के कुल 282 उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। इसमें सुपर मेडिकल ऑफिसर के लिए कुल 5 पद, स्पेशलिस्ट मेडिकल ऑफिसर के लिए कुल 162 पद और मेडिकल ऑफिसर के लिए कुल 115 पद आरक्षित किए गए हैं।

शैक्षणिक योग्यता

मेडिकल ऑफिसर के पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों के पास एमबीबीएस की डिग्री होनी चाहिए। उम्मीदवार किसी भी स्टेट मेडिकल में पंजीकृत होना चाहिए।

आयु-सीमा

सुपर मेडिकल ऑफिसर के पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की अधिकतम आयु 50 वर्ष, स्पेशलिस्ट मेडि ऑफिसर के पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की अधिकतम आयु 40 वर्ष और मेडिकल ऑफिसर के पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की अधिकतम आयु 30 वर्ष निर्धारित है। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को आयु-सीमा में छूट भी दी जाएगी।

कैसे होगा चयन

उम्मीदवारों का चयन दस्तावेज सत्यापन, इंटरव्यू, पीएसटी, एमईटी के आधार पर किया जाएगा।

कैसे करें मेडिकल ऑफिसर के पदों पर अप्लाई

आईटीबीपी में मेडिकल ऑफिसर के पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों के पास आज आखिरी मौका है। उम्मीदवार यहां बताए गए निम्नलिखित स्टेप्स की मदद से आवेदन कर सकते हैं।

  1. रजिस्ट्रेशन करने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर विजिट करें।
  2. वेबसाइट के होमपेज पर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन सेक्शन पर क्लिक करें।
  3. इसके बाद ITBP Medical Officer Recruitment 2026 लिंक पर क्लिक करें।
  4. लिंक पर क्लिक करने के बाद मांगी गई सभी जरूरी डिटेल को ध्यान से दर्ज कर लें।
  5. फॉर्म भरने के बाद अंत में इसका एक प्रिंट आउट भी निकाल लें।

 

यह भी पढ़ें: SSC CHSL Recruitment 2026: एसएससी सीएचएसएल परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन स्टार्ट, 2536 पदों के लिए इस दिन तक अप्लाई करने का मौका