विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 02, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

India Post GDS Recruitment 2022: डाक विभाग में 38926 ग्रामीण डाक सेवक पदों के लिए आवेदन की अंतिम तिथि आज

By Rishi SonwalEdited By:
Published: Mon, 02 May 2022 04:11 PM (IST)Updated: Sun, 05 Jun 2022 06:18 AM (IST)

India Post GDS Recruitment 2022 डाक विभाग द्वारा देश भर के विभिन्न राज्यों में स्थित डाकघरों में 38926 ग्रामीण डाक ...और पढ़ें

डाक विभाग जीडीएस भर्ती 2022 के लिए आवेदन आधिकारिक वेबसाइट, indiapostgdsonline.gov.in पर करें।
डाक विभाग जीडीएस भर्ती 2022 के लिए आवेदन आधिकारिक वेबसाइट, indiapostgdsonline.gov.in पर करें।

नई दिल्ली, एजुकेशन डेस्क। India Post GDS Recruitment 2022: डाक विभाग में नौकरी की इच्छा रखने वाले उम्मीदवारों के लिए बंपर भर्ती। डाक विभाग द्वारा देश भर के डाकघरों में ग्रामीण डाक सेवक के कुल 38926 पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की गई है। विभाग द्वारा जारी जीडीएस नोटिफिकेशन 2022 के अनुसार विज्ञापित 38 हजार से अधिक जीडीएस पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 2 मई 2022 से शुरू हो गई है और आवेदन के इच्छुक व योग्य उम्मीदवार आज, 5 जून 2022 तक अपना अप्लीकेशन ऑनलाइन मोड में सबमिट कर सकते हैं।

डाक विभाग 38926 जीडीएस भर्ती 2022 अधिसूचना लिंक

रिक्तियों के ब्रेक-अप इस लिंक से देखें

इस लिंक से करें आवेदन

डाक विभाग जीडीएस भर्ती के लिए योग्यता

डाक विभाग द्वारा ग्रामीण डाक सेवक के पदों के लिए आवेदन के इच्छुक उम्मीदवारों किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से कक्षा 10 (हाई स्कूल, सेकेंड्री, माध्यमिक) की परीक्षा उत्तीर्ण होना चाहिए। साथ ही, उम्मीदवार की आयु आवेदन की आखिरी तारीख को 18 वर्ष से कम और 40 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। आरक्षित वर्गों के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु सीमा में भारत सरकार के नियमों के अनुसार छूट दी जाएगी। आवेदन के समय उम्मीदवारों को डाक विभाग द्वारा निर्धारित 100 रुपये के शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यमों से करना होगा। इसके अतिरिक्त, उम्मीदवारों को अपने प्रमाण-पत्रों की स्कैन कॉपी भी अपलोड करनी होगी।

यह भी पढ़ें - India Post GDS Online: जाने किस राज्य में हैं कितनी वेकेंसी ग्रामीण डाक सेवकों की, 38 हजार पदों की भर्ती

डाक विभाग जीडीएस भर्ती के लिए योग्यता

डाक विभाग द्वारा ग्रामीण डाक सेवक के पदों के लिए आवेदन के इच्छुक उम्मीदवारों किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से कक्षा 10 (हाई स्कूल, सेकेंड्री, माध्यमिक) की परीक्षा उत्तीर्ण होना चाहिए। साथ ही, उम्मीदवार की आयु आवेदन की आखिरी तारीख को 18 वर्ष से कम और 40 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। आरक्षित वर्गों के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु सीमा में भारत सरकार के नियमों के अनुसार छूट दी जाएगी। अधिक जानकारी के लिए भर्ती अधिसूचना देखें।

यह भी पढ़ें - India Post GDS Recruitment 2022: डाक विभाग में निकली बंपर भर्ती, 38926 ग्रामीण डाक सेवक पदों के लिए आवेदन शुरू