GIMS Recruitment 2026: राजकीय आयुर्विज्ञान संस्थान में स्टाफ नर्स पदों पर हो रही भर्ती, इस डेट तक कर सकते हैं अप्लाई
राजकीय आयुर्विज्ञान संस्थान, ग्रेटर नोएडा की ओर से स्टाफ नर्स भर्ती के लिए आवेदन की लास्ट डेट 7 अक्टूबर तक ...और पढ़ें

GIMS Recruitment 2026 की पूरी डिटेल यहां करें चेक।
HighLights
स्टाफ नर्स पदों पर आवेदन की लास्ट डेट एक्सटेंड।
GIMS ग्रेटर नोएडा में हो रही भर्ती।
जॉब डेस्क, नई दिल्ली। मेडिकल क्षेत्र में सरकारी नौकरी का सपना देख रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर है। राजकीय आयुर्विज्ञान संस्थान (GIMS), ग्रेटर नोएडा में स्टाफ नर्स के पदों पर भर्ती हो रही है। पहले इस भर्ती के लिए आवेदन की लास्ट डेट 7 सितंबर निर्धारित थी जिसे अब 7 अक्टूबर 2026 तक के लिए एक्सटेंड कर दिया गया है।
ऐसे में जो भी अभ्यर्थी इस भर्ती के लिए पात्रता पूरी करते हैं और किसी कारणवश तय तिथि में फॉर्म नहीं भर सके थे वे अब एक्सटेंड की गई तिथि तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
फॉर्म भरने के लिए पात्रता एवं मापदंड
स्टाफ नर्स पदों पर आवेदन के लिए अभ्यर्थी ने राज्य चिकित्सा फैकल्टी अथवा इंडियन नर्सिंग कॉउंसिल द्वारा मान्यता प्राप्त संस्थान से 4 वर्षीय बीएससी डिग्री प्राप्त की हो अथवा बीएससी नर्सिंग (पोस्ट बेसिक) 2 वर्षीय डिप्लोमा प्राप्त किया हो। इसके अतिरिक्त संयुक्त प्रान्त नर्स तथा धात्री परिषद् में रजिस्टर्ड योग चिकित्सा एवं शल्यकर्म नर्सिंग (GNM) डिप्लोमा एवं रजिस्टर्ड अस्पताल में 2 वर्ष कार्य करने का अनुभव होना चाहिए।
इसके अतिरिक्त उम्मीदवारों ने 1 जुलाई 2026 के अनुसार 21 वर्ष की आयु प्राप्त कर ली हो और 40 वर्ष से अधिक उम्र को प्राप्त न की हो। अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति एवं पिछड़ा वर्ग के उम्मीदवारों को ऊपरी आयु सीमा में नियमानुसार छूट प्रदान की जाएगी।
एप्लीकेशन फीस
इस भर्ती में आवेदन के साथ अनारक्षित, ओबीसी एवं ईडब्ल्यूएस वर्ग के अभ्यर्थियों को 1298 रुपये, एससी-एसटी वर्ग से आने वाले उम्मीदवारों को 944 रुपये जमा करना होगा। दिव्यांग अभ्यर्थी भर्ती में शामिल होने के लिए निशुल्क फॉर्म भर सकते हैं।
एप्लीकेशन फॉर्म भरने की स्टेप्स
- आवेदन पत्र भरने के लिए सबसे पहले gims.ac.in/recruitment पर जाकर Staff Nurse भर्ती के अप्लाई लिंक पर क्लिक करना है।
- इसके बाद New Registration के आगे Click here पर टिक करना है।
- मांगी गई डिटेल भरकर पंजीकरण कर लेना है।
- रजिस्ट्रेशन के बाद Already Registered? To Login के आगे Click करना है।
- अब अन्य जरूरी डिटेल भरकर फॉर्म को पूरा कर लें।
- कैटेगरी के अनुसार फीस जमा करें और फॉर्म को सबमिट कर दें।
- एक प्रिंटआउट निकालकर भविष्य के सन्दर्भ के लिए सुरक्षित रख लें।
चयन प्रक्रिया
इस भर्ती में चयनित होने के लिए उम्मीदवारों को कंप्यूटर बेस्ड एग्जाम (CBT) में भाग लेना होगा। सीबीटी एग्जाम 100 अंकों के लिए आयोजित किया जायेगा। प्रत्येक सही उत्तर के लिए 1 अंक और प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 0.25 अंक की कटौती की जाएगी। इस भर्ती के माध्यम से कुल 100 पदों पर नियुक्तियां की जानी हैं।
