BPSSC Company Commander: बिहार होम गार्ड विभाग में कंपनी कमांडर पदों पर भर्ती का एलान, आवेदन 10 सितंबर होंगे स्टार्ट
बिहार होम गार्ड विभाग में कंपनी कमांडर पदों पर भर्ती निकाली गई है। भर्ती में शामिल होंगे के लिए ग्रेजुएट युवा 10 सितंबर से ऑनलाइन फॉर्म भर सकते हैं।

HighLights
बिहार में कंपनी कमांडर पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी।
स्नातक उत्तीर्ण युवा इस भर्ती में ले सकते हैं भाग।
जॉब डेस्क, नई दिल्ली। बिहार पुलिस सब-ऑर्डिनेट सर्विसेज कमीशन (BPSSC) द्वारा राज्य के होम गार्ड विभाग के तहत कंपनी कमांडर (गुल्म समादेशक) के रिक्त पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया गया है। जो भी अभ्यर्थी सरकारी नौकरी की तलाश में हैं वे इस भर्ती में शामिल होने के लिए 10 सितंबर से ऑनलाइन आवेदन भर सकेंगे। एप्लीकेशन फॉर्म ऑनलाइन माध्यम से ऑफिशियल वेबसाइट bpssc.bihar.gov.in पर जाकर निर्धारित अंतिम तिथि 10 अक्टूबर 2026 तक भरा जा सकेगा।
भर्ती के लिए शैक्षिक योग्यता एवं उम्र
इस भर्ती में शामिल होने के लिए अभ्यर्थी का किसी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी/ संस्थान से किसी भी स्ट्रीम में स्नातक उत्तीर्ण होना अनिवार्य है। अभ्यर्थी की न्यूनतम आयु 24 वर्ष एवं अधिकतम उम्र पुरुष उम्मीदवारों के लिए 50 वर्ष निर्धारित है। आरक्षित श्रेणी के अभ्यर्थियों को ऊपरी उम्र में नियमानुसार छूट मिलेगी। ध्यान रखें कि आयु की गणना 1 अगस्त 2026 को ध्यान में रखकर की जाएगी।
शारीरिक मापदंड
उम्मीदवार की न्यूनतम लंबाई सामान्य एवं पिछड़ा वर्ग की न्यूनतम लंबाई 165 सेमी और सीना बिना फुलाए 81 एवं फुलाकर 86 सेमी होना चाहिए। अत्यंत पिछड़ा वर्ग, एससी, एसटी वर्ग की न्यूनतम लंबाई 160 सेमी और सीना बिना फुलाए 79 एवं फुलाकर 84 सेमी होना चाहिए। महिला उम्मीदवारों की न्यूनतम लंबाई 155 सेमी एवं न्यूनतम वजन 48 किलोग्राम होना आवश्यक है।
आवेदन करने का तरीका एवं फीस
- बिहार कंपनी कमांडर एप्लीकेशन फॉर्म 2026 भरने के लिए ऑफिशियल वेबसाइट bpssc.bihar.gov.in पर जाना होगा।
- होम पेज पर भर्ती से संबंधित आवेदन लिंक पर क्लिक करना होगा।
- इसके बाद आपको नए पेज पर रजिस्टर एवं मेक पेमेंट लिंक पर क्लिक करना होगा।
- मांगी गई डिटेल भरकर पंजीकरण करना है एवं निर्धारित शुल्क का भुगतान करना होगा।
- इसके बाद स्टेप 2 में एप्लीकेशन फॉर्म भरना होगा।
- स्टेप 3 में व्यू एप्लीकेशन स्टेटस पर क्लिक करके फॉर्म की स्थिति जांचे और एक प्रिंटआउट निकालकर अपने पास सुरक्षित रखना होगा।
सिलेक्शन प्रॉसेस
इस भर्ती में चयनित होने के लिए उम्मीदवारों को प्रारंभिक लिखित परीक्षा, मुख्य परीक्षा एवं अंत में शारीरिक दक्षता परीक्षा से होकर गुजरना होगा। चयनित होने वाले युवाओं को लेवल-6 के अनुसार वेतन प्रदान किया जायेगा। इस भर्ती के माध्यम से कुल 65 रिक्त पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी।
