UP Computer Operator Vacancy 2026: कंप्यूटर ऑपरेटर भर्ती के लिए आवेदन शुरू, फीस पात्रता व अन्य डिटेल करें चेक
यूपीएसएसएससी द्वारा आज से कंप्यूटर ऑपरेटर भर्ती के लिए आवेदन शुरू कर दिए गए हैं जो 28 सितंबर तक जारी ...और पढ़ें

UP Computer Operator Bharti 2026
HighLights
उत्तर प्रदेश में कंप्यूटर ऑपरेटर भर्ती के लिए आवेदन स्टार्ट।
28 सितंबर है पंजीकरण की लास्ट डेट।
जॉब डेस्क, नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश में महाधिवक्ता कार्यालय (कंप्यूटर संवर्ग) मुख्य परीक्षा यानी कि कंप्यूटर ऑपरेटर पदों पर भर्ती निकाली गई है जिसके लिए आवेदन 7 सितंबर से स्टार्ट हो रहे हैं। जो भी अभ्यर्थी इस भर्ती के लिए पात्रता पूरी करते हैं और सरकारी नौकरी की तलाश में हैं वे निर्धारित अंतिम तिथि 28 सितंबर तक फॉर्म भर सकते हैं। फॉर्म भरने के बाद शुल्क समायोजन एवं फॉर्म में करेक्शन 5 अक्टूबर 2026 तक किया जा सकेगा।
कंप्यूटर ऑपरेटर पदों पर आवेदन के लिए योग्यता
कंप्यूटर ऑपरेटर पदों पर आवेदन के लिए अभ्यर्थी के पास UPSSSC PET 2025 का वैलिड स्कोरकार्ड होना चाहिए। इसके अलावा उम्मीदवार ने किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय/ संस्थान से स्नातक उत्तीर्ण किया हो और साथ ही कम्प्यूटर साइंस में डिप्लोमा अथवा NIELIT से O Level प्रमाण-पत्र प्राप्त किया हो और कंप्यूटर एप्लीकेशन में कार्य करने का अनुभव हो।
इसके अलावा आवेदन के समय अभ्यर्थी की न्यूनतम आयु 21 वर्ष से कम और अधिकतम उम्र 40 साल से अधिक नहीं होनी चाहिए। आरक्षित वर्ग से आने वाले उम्मीदवारों को ऊपरी उम्र में छूट मिलेगी। उम्र की गणना 1 जुलाई 2026 को ध्यान में रखकर की जाएगी।
आवेदन कैसे कर सकेंगे?
इस भर्ती में आवेदन के लिए अभ्यर्थियों को सबसे पहले UPSSSC की ऑफिशियल वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाकर वन टाइम रजिस्ट्रेशन (OTR) करना होगा। जिन उम्मीदवारों का OTR पहले से है वे सीधे आवेदन कर सकते हैं। इसके बाद अभ्यर्थी कैंडिडेट रजिस्ट्रेशन में जाकर भर्ती से संबंधित Apply बटन पर क्लि करके अन्य डिटेल भरकर आवेदन प्रक्रिया पूर्ण कर लें। अंत में भर्ती के लिए निर्धारित शुल्क जमा करके फॉर्म को सबमिट कर दें और उसका प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रख लें। सभी श्रेणी से आने वाले उम्मीदवारों को शुल्क केवल 25 रुपये जमा करना होगा जिसका भुगतान ऑनलाइन किया जा सकता है।
चयन प्रक्रिया
PET 2025 के नॉर्मलाइज्ड स्कोर के आधार पर अभ्यर्थियों को मुख्य परीक्षा के लिए शॉर्टलिस्ट किया जाएगा। मुख्य परीक्षा के लिए पदों के सापेक्ष 15 गुणा अभ्यर्थियों को आमंत्रित किया जायेगा। मेंस एग्जाम के बाद अभ्यर्थियों की फाइनल लिस्ट जारी होगी। इस भर्ती के माध्यम से कुल 12 रिक्त पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। इसमें से कंप्यूटर ऑपरेटर ग्रेड-ए के लिए 11 पद और सहायक कंप्यूटर ऑपरेटर के लिए 1 पद आरक्षित हैं।
कितना मिलेगा वेतन
कंप्यूटर ऑपरेटर ग्रेड-ए पदों पर चयनित होने वाले उम्मीदवारों को पे लेवल 4 के अनुसार 25,500-81,100 रुपये (ग्रेड पे 2400) प्रतिमाह और सहायक कंप्यूटर ऑपरेटर पदों पर चयनित होने वाले उम्मीदवारों को लेवल 2 के अनुसार 19,900-63,200 रुपये प्रतिमाह (ग्रेड पे 1900) वेतन दिया जायेगा।
